फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Incognito Mode Reality: क्या 'इन्कोग्निटो मोड' सचमुच आपकी हिस्ट्री छुपाता है? यहां जानें इससे जुड़े कड़वे सच

Tue, 28 Jul 2026 05:14 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 28 Jul 2026 05:14 PM IST
सार

Private Browsing Myths: बहुत से लोग इन्कोग्निटो मोड में इनटरनेट का इस्तेमाल ये सोचकर करते हैं, कि यहां उनकी हिस्ट्री कोई नहीं देख पाएगा। मगर यह एक अधूरा सच है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं कि इन्कोग्निटो मोड की सच्चाई क्या है। 

विज्ञापन
Incognito Mode Reality The Hidden Truth About Private Browsing and Your Online Privacy
इन्कोग्निटो मोड का सच - फोटो : AI

Incognito Mode Reality: इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय हम सभी कभी न कभी गूगल क्रोम या अन्य ब्राउज़र्स में 'इन्कोग्निटो मोड' या प्राइवेट ब्राउजिंग का इस्तेमाल जरूर करते हैं। एक आम इंसान अक्सर यह सोचता है कि इस मोड को ऑन करते ही वह इंटरनेट की दुनिया में पूरी तरह से अदृश्य हो गया है और अब कोई भी उसकी खोजबीन या हिस्ट्री को नहीं देख सकता। 



लोग इसका उपयोग वित्तीय लेनदेन करने या निजी जानकारियां खोजने के लिए बेफिक्र होकर करते हैं। मगर टेकनिकल दुनिया का कड़वा सच इससे बिल्कुल अलग है। इन्कोग्निटो मोड आपकी उतनी गोपनीयता नहीं रखता जितनी आप उम्मीद करते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि प्राइवेट ब्राउजिंग के पीछे का असली सच क्या है।

Incognito Mode Reality The Hidden Truth About Private Browsing and Your Online Privacy
इन्कोग्निटो मोड क्या करता है? - फोटो : अमर उजाला

इन्कोग्निटो मोड क्या करता है?

  • इन्कोग्निटो मोड में ब्राउजर आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री, अधिकांश कुकीज और साइट डेटा को सत्र खत्म होने के बाद सेव नहीं करता। 
  • इसलिए अगर कोई बाद में आपका मोबाइल या कंप्यूटर इस्तेमाल करे, तो उसे आपकी हाल की ब्राउजिंग हिस्ट्री नहीं दिखाई देगी। 
  • हालांकि, डाउनलोड की गई फाइलें और सेव किए गए बुकमार्क बने रहते हैं।
Incognito Mode Reality The Hidden Truth About Private Browsing and Your Online Privacy
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
इंटरनेट कंपनी और नेटवर्क क्या देख सकते हैं?
  • अगर आप इन्कोग्निटो मोड का इस्तेमाल कर रहे हैं, तब भी आपका इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर और ऑफिस, स्कूल या कॉलेज का नेटवर्क यह जान सकता है कि आपने किन वेबसाइटों से कनेक्ट किया।
  • हालांकि, HTTPS सुरक्षा की वजह से वे आमतौर पर वेबसाइट के अंदर आपने क्या देखा या क्या जानकारी भरी, यह नहीं देख पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Incognito Mode Reality The Hidden Truth About Private Browsing and Your Online Privacy
वेबसाइटें आपको कैसे पहचान सकती हैं? - फोटो : AI

वेबसाइटें आपको कैसे पहचान सकती हैं?

  • अगर आप किसी वेबसाइट या गूगल अकाउंट में लॉगिन करते हैं, तो वह वेबसाइट आपकी गतिविधि को आपके अकाउंट से जोड़ सकती है।
  • यानी इन्कोग्निटो मोड वेबसाइट को यह नहीं रोकता कि वह आपके लॉगिन के आधार पर आपकी गतिविधि रिकॉर्ड करे।
विज्ञापन
Incognito Mode Reality The Hidden Truth About Private Browsing and Your Online Privacy
सुरक्षित रहने के लिए क्या करें? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?
  • इन्कोग्निटो मोड का इस्तेमाल सिर्फ अपने डिवाइस पर ब्राउजिंग हिस्ट्री छिपाने के लिए करें। 
  • बेहतर ऑनलाइन सुरक्षा के लिए हमेशा मजबूत पासवर्ड रखें, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें, सिर्फ भरोसेमंद वेबसाइटों पर ही लॉगिन करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। 
  • VPN आपकी गोपनीयता बढ़ाने में मदद कर सकता है, लेकिन वह भी आपको इंटरनेट पर पूरी तरह गुमनाम नहीं बनाता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed