सब्सक्राइब करें

पीएम विश्वकर्मा योजना: रोजाना मिलेंगे 500 रुपये से लेकर अलग से 15000 का लाभ, ऐसे करें अप्लाई

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 24 Feb 2026 04:49 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Benefits List: पीएम विश्वकर्मा योजना अगर आप जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। आप यहां पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
Under the PM Vishwakarma Yojana a daily stipend of Rs 500 and Rs 15000 for toolkit is given
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग तरह के लाभ लाभार्थियों को दिए जाते हैं। उदाहरण के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए।

इस योजना के जरिए उन लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इसमें 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग शामिल हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ भी दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं और इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आप यहां उसका तरीका जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Under the PM Vishwakarma Yojana a daily stipend of Rs 500 and Rs 15000 for toolkit is given
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं?

  • योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें आपको एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं
  • इसके लिए जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
  • लाभार्थियों को 15000 रुपये की टूलकिट प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Under the PM Vishwakarma Yojana a daily stipend of Rs 500 and Rs 15000 for toolkit is given
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इस योजना के तहत अपना काम शुरू करने के लिए सस्ती ब्याज दर पर लोन की भी सुविधा मिलती है
  • इसमें पहले आप 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए ले सकते हैं
  • फिर अतिरिक्त जरूरत पड़ने पर 2 लाख रुपये तक का लोन 30 महीनों के लिए लिया जा सकता है
Under the PM Vishwakarma Yojana a daily stipend of Rs 500 and Rs 15000 for toolkit is given
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

पीएम विश्वकर्मा योजना आवेदन कैसे करें?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
  • अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं और फिर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
विज्ञापन
Under the PM Vishwakarma Yojana a daily stipend of Rs 500 and Rs 15000 for toolkit is given
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या पीएम विश्वकर्मा योजना ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है?

  • हां, पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां पर 'Login' वाले सेक्शन में जाकर 'Applicant/Beneficiary Login' पर क्लिक करके आप योजना में अप्लाई कर सकते हैं
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed