फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mobile Charger Tips: चार्जर पर लिखे 18W, 33W, 67W का क्या है मतलब? जानें आपके फोन के लिए कौन सा चार्जर सही है

Tue, 11 Aug 2026 07:22 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 11 Aug 2026 07:22 PM IST
सार

Mobile Charger Wattage Meaning: कई बार मोबाइल को चार्ज करने के लिए लोग अधिक वॉट का चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, वहीं कुछ अधिक वॉट के चार्जर के इस्तेमाल करने से डरते हैं। आइए इस लेख में यही समझते हैं कि ऐसा करने से फोन पर क्या असर होता है और आपके फोन के लिए सही चार्जर कौन सा है।

विज्ञापन
Understanding Mobile Charger Wattage: What 18W, 33W, and 67W Mean and How to Choose the Right One
मोबाइल चार्जर वॉट का मतलब - फोटो : AI

18W vs 33W vs 67W Charger: आजकल जब भी हम नया स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो उसके साथ या बाजार में 18W, 33W या 67W जैसे चार्जर देखने को मिलते हैं। बहुत से लोग चार्जर खरीदते समय इस बात से भ्रमित हो जाते हैं कि इन नंबरों का असली मतलब क्या है और यह उनके फोन को कैसे प्रभावित करता है। 



सरल भाषा में कहें तो 'W' का मतलब वॉट (Watt) होता है, जो चार्जर की चार्जिंग स्पीड या ताकत को दर्शाता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इन चार्जर में क्या अंतर होता है और आपके स्मार्टफोन के लिए कौन सा चार्जर सबसे सही रहेगा।

Understanding Mobile Charger Wattage: What 18W, 33W, and 67W Mean and How to Choose the Right One
mobile charger charging - फोटो : Adobe Stock

18W (वॉट) चार्जर का मतलब और उपयोग

  • 18 वॉट का चार्जर बेसिक फास्ट चार्जिंग श्रेणी में आता है। यह सामान्य या बजट स्मार्टफोन को लगभग 1 से 1.5 घंटे में पूरी तरह चार्ज कर देता है। 
  • अगर आपके फोन की बैटरी क्षमता साधारण है और आप नॉर्मल स्पीड से चार्ज करना पसंद करते हैं, तो 18W चार्जर रोजाना के इस्तेमाल के लिए बेहद सुरक्षित और सही माना जाता है।
Understanding Mobile Charger Wattage: What 18W, 33W, and 67W Mean and How to Choose the Right One
33W (वॉट) चार्जर का मतलब और गति - फोटो : Adobe Stock

33W (वॉट) चार्जर का मतलब और गति

  • 33 वॉट का चार्जर मिड-रेंज स्मार्टफोन में काफी लोकप्रिय है। यह 18W की तुलना में लगभग दोगुनी तेजी से काम करता है और आपके फोन को मात्र 45 से 60 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है। 
  • अगर आप काम के सिलसिले में व्यस्त रहते हैं और जल्दी फोन चार्ज करना चाहते हैं, तो 33W एक बेहतरीन विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Understanding Mobile Charger Wattage: What 18W, 33W, and 67W Mean and How to Choose the Right One
67W (वॉट) चार्जर की सुपरफास्ट स्पीड - फोटो : Adobe Stock

67W (वॉट) चार्जर की सुपरफास्ट स्पीड

  • 67 वॉट का चार्जर फ्लैगशिप या हैवी गेमिंग स्मार्टफोन के साथ आता है, जो सुपरफास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करता है। 
  • यह आपके फोन की बड़ी बैटरी को महज 20 से 30 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। जिनके पास समय की कमी होती है, उनके लिए यह चार्जर बहुत उपयोगी साबित होता है।
विज्ञापन
Understanding Mobile Charger Wattage: What 18W, 33W, and 67W Mean and How to Choose the Right One
अपने फोन के लिए सही चार्जर का चुनाव करें - फोटो : Adobe Stock
अपने फोन के लिए सही चार्जर का चुनाव करें
  • चार्जर खरीदने से पहले हमेशा अपने स्मार्टफोन की सपोर्टेड चार्जिंग क्षमता जरूर जांच लें। अगर आपका फोन सिर्फ 18W सपोर्ट करता है, तो 67W का चार्जर लगाने पर भी वह 18W की स्पीड से ही चार्ज होगा।
  • उदाहरण के तौर अगर कोई 67W का चार्जर 18W का चार्जिंग सपोर्ट करने वाले फोन में लगाता है तो फोन 18 वॉट के ही स्पीड से चार्ज होगा। 
  • इसलिए फोन की क्षमता के हिसाब से ही सही चार्जर चुनें ताकि आपका पैसा भी बचे और बैटरी की उम्र और सुरक्षा बनी रहे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed