फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: कपड़ों पर बने इन पांच निशानों का क्या होता है मतलब? ज्यादातर लोगों को नहीं पता, आप जानें

Wed, 30 Sep 2026 12:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 30 Sep 2026 12:32 PM IST
सार

Washing Symbols on Clothes: कपड़ों के टैग पर बने बाल्टी, त्रिकोण, सर्कल और चौकोर निशान केवल डिजाइन नहीं होते, बल्कि कपड़े की धुलाई, ब्लीच, सुखाने और ड्राई क्लीनिंग से जुड़ी जानकारी देते हैं। इन संकेतों को समझकर कपड़े को गलत तरीके से धोने और खराब होने से बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
Washing Symbols on Clothes: Know the Meaning of Tub, Triangle, Circle and Other Laundry Signs
कपड़ों पर क्या होता है इन निशानों का मतलब? - फोटो : Amar Ujala AI

कपड़े खरीदने के बाद अक्सर हम इन कपड़ों के टैग पर बने छोटे-छोटे निशानों को नजरअंदाज कर देते हैं। पर शायद हम ये भूल जाते हैं या हमें पता नहीं होता कि ये निशान हमारे लिए काफी मददगार होते हैं।



दरअसल, यही निशान बताते हैं कि कपड़े को किस तरह धोना, सुखाना और प्रेस करना है। लेकिन अधिकतर लोग इन निशानों पर ध्यान ही नहीं देते। अगर इन निशानों को ध्यान में रखा जाए तो इससे कपड़े को जल्दी नुकसान होने की संभावना कम हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इन निशानों का क्या मतलब होता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Washing Symbols on Clothes: Know the Meaning of Tub, Triangle, Circle and Other Laundry Signs
कपड़ों पर क्या होता है इन निशानों का मतलब? - फोटो : AI Generated

बाल्टी या टब वाले निशान का क्या मतलब होता है?

  • इनमें सबसे आसानी से पहचाना जाने वाला निशान बाल्टी या टब जैसा होता है
  • यह कपड़े को धोने के तरीके से जुड़ा संकेत है
  • अगर टब के अंदर कोई संख्या लिखी है, तो वह अधिकतम धुलाई के तापमान को दर्शाती है
  • उदाहरण के लिए 30°C का मतलब है कि कपड़े को अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस पानी में धोना चाहिए
  • टब के नीचे एक या दो लाइन बनी हो तो यह मशीन में धोने के लिए अतिरिक्त सावधानी का संकेत देती है
  • जब टब के ऊपर क्रॉस यानी X बना हो, तो कपड़े को पानी में धोने के बजाय टैग पर दिए दूसरे निर्देशों का पालन करना चाहिए
Washing Symbols on Clothes: Know the Meaning of Tub, Triangle, Circle and Other Laundry Signs
कपड़ों पर क्या होता है इन निशानों का मतलब? - फोटो : AI Generated

क्यों होता है त्रिकोण का निशान?

  • अब बात करते हैं त्रिकोण के निशान की
  • यह ब्लीच यानी कपड़े पर ब्लीचिंग एजेंट इस्तेमाल करने से जुड़ा होता है
  • खाली त्रिकोण आम तौर पर किसी भी ब्लीच के इस्तेमाल करने की अनुमति को दिखाता है
  • अगर त्रिकोण के अंदर दो तिरछी लाइनें हों, तो केवल नॉन-क्लोरीन ब्लीच का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • त्रिकोण पर क्रॉस बना हो तो कपड़े पर किसी भी तरह का ब्लीच इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
  • ऐसे कपड़ों पर ब्लीच का प्रयोग रंग या कपड़े की बनावट को नुकसान पहुंचा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Washing Symbols on Clothes: Know the Meaning of Tub, Triangle, Circle and Other Laundry Signs
कपड़ों पर क्या होता है इन निशानों का मतलब? - फोटो : AI Generated

चौकोर निशान क्यों होता है कपड़ों पर?

  • चौकोर निशान कपड़े को सुखाने से जुड़ी जानकारी देता है
  • इसके अंदर बना सर्कल टंबल ये बताता है कि ये कपड़े ड्रायर में सुखाए जा सतके हैं
  • सर्कल के अंदर डॉट्स तापमान से जुड़ी जानकारी देते हैं
  • वहीं चौकोर निशान पर क्रॉस हो तो कपड़े को टंबल ड्रायर में नहीं सुखाना चाहिए
विज्ञापन
Washing Symbols on Clothes: Know the Meaning of Tub, Triangle, Circle and Other Laundry Signs
कपड़ों पर क्या होता है इन निशानों का मतलब? - फोटो : AI Generated

आयरन जैसा निशान क्यों होता है?

  • कपड़ों के टैग पर लोहे यानी आयरन जैसा निशान भी दिखाई देता है
  • यह बताता है कि कपड़े को प्रेस करते समय कितनी गर्मी इस्तेमाल की जा सकती है
  • आयरन के अंदर एक, दो या तीन डॉट अलग-अलग तापमान स्तरों को बताते हैं
  • आयरन के निशान पर क्रॉस बना हो तो कपड़े को प्रेस नहीं करना चाहिए
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed