फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रिज में गर्म खाना रखते हैं? ये गलती पड़ सकती है भारी, आज से याद रखें ये आसान नियम

Wed, 30 Sep 2026 04:36 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 30 Sep 2026 04:36 PM IST
सार

Hot Food:  फ्रिज में गर्म खाना रखने से फ्रिज पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है और आसपास रखे खाने का तापमान भी बढ़ सकता है। इसलिए खाना बहुत गर्म हो तो उसे थोड़ी देर ठंडा करके सही तरीके से फ्रिज में रखना बेहतर माना जाता है।
 

विज्ञापन
Do You Put Hot Food in the Refrigerator Know the Right Way to Store It
खाना बनते ही फ्रिज में रख देते हैं? - फोटो : एआई

घर में खाना बच जाए तो अक्सर लोग उसे गर्म ही फ्रिज में रख देते हैं। खासकर जब रात में खाना बचा हो और सुबह के लिए उसे संभालकर रखना हो। लेकिन खाना बहुत ज्यादा गर्म होने पर उसे सीधे फ्रिज में रखना सही तरीका नहीं है। इससे फ्रिज को उसे ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही, फ्रिज के अंदर कुछ समय के लिए तापमान भी बढ़ सकता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

Do You Put Hot Food in the Refrigerator Know the Right Way to Store It
खाना बनते ही फ्रिज में रख देते हैं? - फोटो : AI Generated

खाना कितना ठंडा होने दें?
इसका मतलब यह नहीं है कि पका हुआ खाना घंटों तक बाहर रखा जाए। खाना पकने के बाद उसे थोड़ी देर के लिए सामान्य तापमान पर आने दें और फिर फ्रिज में रख दें। खासकर बड़ी मात्रा में रखे खाने को एक ही बड़े बर्तन में रखने के बजाय छोटे और कम गहरे डिब्बों में बांटकर रखना बेहतर रहता है। इससे खाना जल्दी ठंडा होने में मदद मिलती है।

Do You Put Hot Food in the Refrigerator Know the Right Way to Store It
फ्रिज इस्तेमाल करते समय इन बातों को न करें नजरअंदाज - फोटो : एआई जनरेटेड

बहुत गर्म खाना सीधे फ्रिज में क्यों न रखें?
अगर बहुत गर्म बर्तन सीधे फ्रिज में रख दिया जाए तो उसके आसपास का तापमान कुछ समय के लिए बढ़ सकता है। इससे पास में रखे दूसरे खाने पर भी असर पड़ सकता है। फ्रिज को अंदर का तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए ज्यादा देर तक काम करना पड़ सकता है। एक और बात का ध्यान रखना जरूरी है। गर्म खाना बाहर रखकर बहुत देर तक ठंडा होने का इंतजार करना भी सही नहीं है। पका हुआ खाना लंबे समय तक सामान्य कमरे के तापमान पर पड़ा रहे तो उसमें बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do You Put Hot Food in the Refrigerator Know the Right Way to Store It
फ्रिज इस्तेमाल करते समय इन बातों को न करें नजरअंदाज - फोटो : एआई जनरेटेड

ये आसान तरीका अपनाएं
अगर खाना बच गया है तो उसे बहुत देर तक बाहर न छोड़ें। बड़ी मात्रा में खाना है तो उसे छोटे हिस्सों में साफ और ढक्कन वाले डिब्बों में रखें। खाना बहुत ज्यादा गर्म न हो, तब उसे फ्रिज में रख दें। फ्रिज में रखने के बाद डिब्बे को ठीक से बंद रखना भी जरूरी है, ताकि खाने की गंध दूसरे सामान में न जाए और खाना भी सुरक्षित रहे। ध्यान रखें कि फ्रिज खाना तुरंत खराब होने से नहीं रोकता, बल्कि उसे कम तापमान पर रखकर खराब होने की प्रक्रिया को धीमा करता है। इसलिए बचा हुआ खाना सही समय पर फ्रिज में रखना और बाद में अच्छी तरह गर्म करके खाना ज्यादा जरूरी है।

फोन चोरी होते ही सबसे पहले करें ये काम, वरना यूपीआई और व्हाट्सएप का हो सकता है गलत इस्तेमाल

क्यूआर कोड देखकर तुरंत पेमेंट कर देते हैं? पैसे भेजने से पहले ये एक चीज जरूर चेक करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed