फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोन चोरी होते ही सबसे पहले करें ये काम, वरना यूपीआई और व्हाट्सएप का हो सकता है गलत इस्तेमाल

Wed, 30 Sep 2026 04:26 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 30 Sep 2026 04:26 PM IST
सार

Secure UPI and Whatsapp: यात्रा के दौरान फोन चोरी या गुम हो जाए तो सिर्फ फोन वापस पाने की कोशिश न करें। उसमें मौजूद यूपीआई, व्हाट्सऐप और दूसरी जरूरी जानकारी को भी तुरंत सुरक्षित करना जरूरी है। कुछ जरूरी कदम समय रहते उठा लिए जाएं तो गलत इस्तेमाल का खतरा कम किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
Phone Stolen While Travelling Secure UPI and WhatsApp Immediately
फोन चोरी होते ही ये गलती न करें - फोटो : एआई

सफर के दौरान फोन चोरी होना किसी के लिए भी बड़ी परेशानी बन सकता है। फोन में सिर्फ फोटो और कॉन्टैक्ट ही नहीं होते, बल्कि बैंकिंग, यूपीआई, व्हाट्सएप और कई जरूरी अकाउंट भी लॉगिन रहते हैं। ऐसे में फोन चोरी होने के बाद घर पहुंचने का इंतजार करना भारी पड़ सकता है। अगर आपके साथ कभी ऐसी स्थिति हो जाए तो कुछ काम तुरंत करने चाहिए। तो आइए जानते हैं कि ऐसे समय में क्या करना चाहिए।

Phone Stolen While Travelling Secure UPI and WhatsApp Immediately
SIM CARD HOME delivery - फोटो : BSNL

सबसे पहले सिम को बंद कराएं
फोन चोरी होने के बाद सबसे पहले अपने मोबाइल ऑपरेटर को कॉल करके सिम को बंद करवाएं। इससे चोरी हुए फोन में आपके नंबर से कॉल, एसएमएस और ओटीपी का इस्तेमाल होने का खतरा कम होता है। इसके बाद उसी नंबर का डुप्लीकेट सिम लिया जा सकता है।

Phone Stolen While Travelling Secure UPI and WhatsApp Immediately
UPI - फोटो : AdobeStock

यूपीआई को तुरंत सुरक्षित करें
फोन में कोई यूपीआई एप चल रहा था तो बैंक या संबंधित यूपीआई ऐप के कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करें। उन्हें फोन चोरी होने की जानकारी दें और जरूरत पड़ने पर यूपीआई सेवा को ब्लॉक करवाएं। अगर फोन में बैंकिंग ऐप भी था तो अपने बैंक को भी तुरंत सूचना दें। किसी दूसरे फोन से अपने बैंक अकाउंट की गतिविधियां भी चेक करते रहें। ध्यान रखें कि किसी अनजान व्यक्ति को फोन चोरी होने के बाद भी यूपीआई पिन, एटीएम पिन, पासवर्ड या ओटीपी बिल्कुल न बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Phone Stolen While Travelling Secure UPI and WhatsApp Immediately
WhatsApp - फोटो : Adobe stock

व्हाट्सएप को दूसरे फोन में चलाएं
अगर आपका सिम आपके पास नहीं है तो पहले उसी नंबर का नया सिम लेना जरूरी है। इसके बाद नए फोन में व्हाट्सएप इंस्टॉल करके उसी नंबर से लॉगिन किया जा सकता है। ओटीपी डालकर नए फोन में अकाउंट एक्टिवेट करने पर पुराने फोन में चल रहा व्हाट्सएप अकाउंट लॉगआउट हो जाता है। अगर चोरी हुए फोन में कोई जरूरी या निजी जानकारी थी तो अपने व्हाट्सएप अकाउंट की सुरक्षा को लेकर तुरंत कदम उठाएं और जरूरत पड़ने पर व्हाट्सएप सपोर्ट से संपर्क करें।

विज्ञापन
Phone Stolen While Travelling Secure UPI and WhatsApp Immediately
सिग्नल न आने पर ये 5 स्टेप्स अपनाएं - फोटो : AI

फोन को दूर से लॉक या मिटाने की कोशिश करें
अगर फोन में रिमोट लॉक या डिवाइस खोजने की सुविधा पहले से चालू थी तो दूसरे फोन या कंप्यूटर से अपने डिवाइस को लॉक किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर फोन का डेटा दूर से मिटाने का विकल्प भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह खास तौर पर तब काम आता है जब फोन वापस मिलने की उम्मीद कम हो और उसमें निजी जानकारी ज्यादा हो। फोन चोरी होने के बाद जितनी जल्दी ये कदम उठाए जाएंगे, उतना ही आपके जरूरी अकाउंट और निजी जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

वीडियो कॉल के नाम पर हो सकता है खेल अनजान नंबर से कॉल आए तो रहें सावधान

छोटे बिजनेस में सामान उधार देती हैं? ग्राहक का हिसाब भूलने से बचने के लिए ये तरीका अपनाएं
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed