फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामान्य एसी और हॉट एंड कोल्ड एसी में क्या है बड़ा अंतर? जानें ठंड के दिनों में कौन सा चलाना है सही

Wed, 04 Nov 2026 05:57 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 04 Nov 2026 05:57 PM IST
सार

  • Normal AC vs Hot And Cold AC: सामान्य एसी केवल गर्मियों में ठंडक देते हैं, जबकि हॉट एंड कोल्ड एसी सर्दियों में कमरे को गर्म रखते हैं।
  • हॉट एंड कोल्ड एसी रिवर्स साइकिल तकनीक पर काम करते हैं जो पारंपरिक रूम हीटर से ज्यादा सुरक्षित होते हैं।

विज्ञापन
What Is the Major Difference Between Normal AC and Hot and Cold AC? Know Which One Is Right to Run in Winter
नॉर्मल एसी और हॉट एंड कोल्ड एसी - फोटो : AI

Air Conditioner Heater Mode Benefits: भारत में एयर कंडीशनर यानी एसी को आमतौर पर केवल गर्मियों के दिनों में ठंडक पाने का साधन माना जाता है। लेकिन जैसे ही कड़ाके की ठंड और सर्द हवाएं चलती हैं, लोग अपने घरों में कमरों को गर्म करने के लिए हीटर का इस्तेमाल करने लगते हैं। क्या आप जानते हैं कि बाजार में एक ऐसा विशेष एसी भी आता है जो गर्मियों में ठंडा और सर्दियों के मौसम में कमरे को गर्म रखता है? 



सामान्य एसी और इस विशेष 'हॉट एंड कोल्ड एसी' की कार्यप्रणाली में जमीन-आसमान का अंतर होता है। सही जानकारी न होने के कारण कई लोग सर्दियों में नॉर्मल एसी चलाकर उसे खराब कर बैठते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि सामान्य एसी और हॉट एंड कोल्ड एसी में क्या मुख्य अंतर है।

Trending Videos
What Is the Major Difference Between Normal AC and Hot and Cold AC? Know Which One Is Right to Run in Winter
सामान्य एसी कैसे काम करता है? - फोटो : Freepik

सामान्य एसी कैसे काम करता है?

  • सामान्य एयर कंडीशनर यानी नॉर्मल एसी की कार्यप्रणाली केवल गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखकर बनाई जाती है।
  • यह एसी कमरे के अंदर की गर्म और उमस भरी हवा को खींचकर बाहर छोड़ता है और कूलिंग कॉइल के जरिए ठंडी हवा कमरे में फैलाता है।
  • इसका मुख्य और एकमात्र उद्देश्य तेज गर्मी के मौसम में कमरों को ठंडक प्रदान करना होता है।
What Is the Major Difference Between Normal AC and Hot and Cold AC? Know Which One Is Right to Run in Winter
हॉट एंड कोल्ड एसी क्या है? - फोटो : Freepik

हॉट एंड कोल्ड एसी क्या है?

  • हॉट एंड कोल्ड एसी एक विशेष तकनीक पर आधारित आधुनिक एयर कंडीशनर होता है, जो पारंपरिक एसी से बिल्कुल अलग तरीके से काम करता है।
  • यह मशीन 'रिवर्स साइकिल' तकनीक का उपयोग करती है, जिसकी मदद से यह गर्मियों में कमरा ठंडा तो करती ही है, साथ ही सर्दियों के मौसम में पलभर में कमरे के अंदर गर्म हवा भी फेंक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Is the Major Difference Between Normal AC and Hot and Cold AC? Know Which One Is Right to Run in Winter
सर्दियों में कौन सा चलाना सही? - फोटो : Freepik

सर्दियों में कौन सा चलाना सही?

  • सर्दियों के कड़ाके की ठंड और शीतलहर के दिनों में कमरे को आरामदायक तरीके से गर्म रखने के लिए केवल हॉट एंड कोल्ड एसी का उपयोग करना ही सबसे अधिक सुरक्षित और सही माना जाता है।
  • इस विशेष एसी के इस्तेमाल से आपको सर्दियों में अलग से भारी-भरकम और जोखिम भरे पोर्टेबल रूम हीटर लगाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
What Is the Major Difference Between Normal AC and Hot and Cold AC? Know Which One Is Right to Run in Winter
बिजली की खपत में अंतर? - फोटो : Freepik

बिजली की खपत में अंतर?

  • पारंपरिक रूम हीटर या ब्लोअर की तुलना में हॉट एंड कोल्ड एसी बिजली की खपत बहुत कम करते हैं।
  • जहां एक तरफ हीटर बहुत ज्यादा बिजली खींचकर आपका बिजली का बिल भारी कर देते हैं, वहीं यह एसी इन्वर्टर तकनीक के कारण कम बिजली खर्च करते हुए पूरे कमरे को सुरक्षित और एकसमान रूप से गर्म रखते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed