फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैश डिपॉजिट मशीन में पैसे जमा हो गए लेकिन बैंक खाते में नहीं आए, तो क्या करें और क्या नहीं? यहां जानें

Thu, 24 Sep 2026 02:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 24 Sep 2026 02:41 PM IST
सार

Cash Deposit Machine: कैश डिपॉजिट मशीन यानी सीडीएम से पैसे जमा करते समय कभी-कभी तकनीकी गड़बड़ी के कारण रकम खाते में क्रेडिट नहीं होती। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत बैंक में शिकायत दर्ज कराना और लेनदेन का रिकॉर्ड संभालकर रखना जरूरी है, ताकि आपके पैसे आपके बैंक खाते में आ सके।

विज्ञापन
What to do if money was deposited in a cash deposit machine but did not reach the bank account
मशीन में जमा किए पैसे नहीं आए खाते में, तो क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI

Cash Deposit Machine: कैश डिपॉजिट मशीन ने बैंकिंग का काम काफी आसान कर दिया है। अब ग्राहक बिना कैश काउंटर पर जाए ही अपने बैंक खाते में नकद जमा कर सकते हैं। इससे लोगों का काफी समय भी बचता है और बैंक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ता।



हालांकि, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि कभी-कभी कैश डिपॉजिट मशीन में कैश डालने के बाद रकम मशीन में जमा तो हो जाती है, लेकिन बैंक खाते में नहीं आती। ऐसे में ग्राहक परेशान हो जाता है कि पैसा वापस मिलेगा या नहीं। पर आपको ये पता होना चाहिए कि ऐसे में आपको क्या करना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

What to do if money was deposited in a cash deposit machine but did not reach the bank account
मशीन में जमा किए पैसे नहीं आए खाते में, तो क्या करें? - फोटो : AI Generated

सबसे पहले क्या करें?

  • अगर कैश डिपॉजिट मशीन में पैसे जमा करने के बाद खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो सबसे पहले ट्रांजेक्शन की रसीद संभालकर रखें
  • अगर रसीद नहीं निकली है, तब भी घबराने की जरूरत नहीं है
  • मशीन का स्थान, तारीख, समय और जमा की गई रकम नोट कर लें
What to do if money was deposited in a cash deposit machine but did not reach the bank account
मशीन में जमा किए पैसे नहीं आए खाते में, तो क्या करें? - फोटो : AI Generated
  • कैश डिपॉजिट मशीन पर दिखाई देने वाला मशीन नंबर या टर्मिनल नंबर भी नोट किया जा सकता है
  • इसके बाद संबंधित बैंक के कस्टमर केयर, शाखा या शिकायत निवारण व्यवस्था के जरिए शिकायत दर्ज करें
  • शिकायत करने के दौरान रेफरेंस नंबर मिलेगा उसे संभालकर रखें
विज्ञापन
विज्ञापन
What to do if money was deposited in a cash deposit machine but did not reach the bank account
मशीन में जमा किए पैसे नहीं आए खाते में, तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद बैंक अपना काम शुरू करता है यानी आपको आपके पैसे वापस दिलाने का प्रोसेस शुरू करता है
  • आरबीआई के नियमों के मुताबिक, ऐसे में मामलों में 5 से 7 कार्य दिवस लग सकते हैं
  • पर बैंक आपको आपके पैसे वापस दिलवाता है
विज्ञापन
What to do if money was deposited in a cash deposit machine but did not reach the bank account
मशीन में जमा किए पैसे नहीं आए खाते में, तो क्या करें? - फोटो : istock

बैंक अकाउंट में पैसे न आने पर क्या न करें?

  • अगर सीडीएम मशीन में पैसे जमा हो गए, लेकिन बैंक अकाउंट में नहीं आए तो सबसे पहले परेशान न हो
  • दोबारा उसी मशीन में पैसे डालकर ट्रांजेक्शन करने की कोशिश न करें
  • रसीद या स्क्रीन पर दिखने वाली जानकारी को तुरंत न फेंकें
  • सबसे जरूरी बात कि अगर आपके पास इसको लेकर कोई कॉल या मैसेज आदि आता है, तो एटीएम पिन, ओटीपी या सीवीवी जैसी जानकारी कभी शेयर न करें, बैंक ये सब चीजें नहीं मांगता
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed