फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ATM Notes Exchange Rules: ATM से निकले कटे-फटे नोट क्या नहीं बदल जाते? नियम जानें और दूर करें कंफ्यूजन

Thu, 23 Jul 2026 12:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 23 Jul 2026 12:11 PM IST
सार

ATM Se Nikel Kate-Fate Note Kaha Badlein: अगर आपको एटीएम मशीन से कटे-फटे नोट प्राप्त होते हैं, तो आपको घबराना नहीं है। बल्कि आप इन्हें आसानी से बदलकर सही नोट प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Where can I exchange a torn or damaged note received from an ATM se nikle kate fate notes kaha badlein
ATM से निकले कटे फटे नोट कैसे और कहां बदलें? - फोटो : Amar Ujala AI

How To Exchange ATM Note: एक समय था जब हमें अपने पैसों को प्राप्त करने के लिए बैंक में लाइन लगानी पड़ती थी, लेकिन अब समय बदल चुका है। अब तो अधिकतर लेन-देन ऑनलाइन ही हो जाता है।

वहीं, अगर किसी को कैश की जरूरत है तो वो मिनटों में एटीएम मशीन से कैश निकाल सकता है। ऐसे में अगर आपको एटीएम से निकले हुए नोट कटे-फटे हुए प्राप्त हो, तो आपको घबराना नहीं है और न ही परेशान होना है। क्योंकि यहां आप इस समस्या का हल जान सकते हैं। चलिए जानते हैं इन कटे-फटे हुए नोट को कैसे और कहां बदल सकते हैं...

Where can I exchange a torn or damaged note received from an ATM se nikle kate fate notes kaha badlein
ATM से निकले कटे फटे नोट कैसे और कहां बदलें? - फोटो : Adobe Stock

कहां से बदल सकते हैं कटे-फटे नोट?

  • अगर एटीएम से कटा-फटा नोट निकला है
  • तो आप ऐसे नोट को बैंक जाकर बदल सकते हैं
  • आरबीआई के नियमों के तहत बैंक ऐसा करने से मना नहीं कर सकते हैं
Where can I exchange a torn or damaged note received from an ATM se nikle kate fate notes kaha badlein
ATM से निकले कटे फटे नोट कैसे और कहां बदलें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बदलें कटा-फटा नोट?

पहला स्टेप

  • सबसे पहले ये देखें कि एटीएम किस बैंक का है
  • फिर आपको उसी बैंक की ब्रांच में जाना होता है
  • पैसे निकालने का जो मैसेज आया है उसे अपने पास रखें और अगर मशीन से स्लिप निकली है, तो उसे भी संभालकर रखें
विज्ञापन
विज्ञापन
Where can I exchange a torn or damaged note received from an ATM se nikle kate fate notes kaha badlein
ATM से निकले कटे फटे नोट कैसे और कहां बदलें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • अब बैंक जाकर संबंधित अधिकारी से मिले
  • उन्हें बताएं कि उनके बैंक के एटीएम से उन्होंने पैसे निकाले हैं और उनके कटे-फटे नोट प्राप्त हुए हैं
  • अब हो सकता है कि बैंक कर्मी आपसे मशीन से निकली स्लिप या मोबाइल पर आया हुआ मैसेज देख सकता है
विज्ञापन
Where can I exchange a torn or damaged note received from an ATM se nikle kate fate notes kaha badlein
ATM से निकले कटे फटे नोट कैसे और कहां बदलें? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • इसके बाद बैंक अधिकारी जानकारी को वेरिफाई करते हैं
  • सबकुछ सही होने पर वे आपके कटे-फटे नोट के बदले उसी वैल्यू का आपको सही नोट दे देते हैं
  • वहीं, अगर कोई बैंक अगर उसी समय नोट नहीं बदल पाता, तो लिखित शिकायत दर्ज कर आपको रसीद देता है और कुछ दिन में नोट को एक्सचेंज कर दिया जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed