Train Middle Berth Open And Closing Timing: एक बड़ा तबका हर दिन भारतीय ट्रेनों से सफर करता है जिसके लिए लोग काफी समय पहले से सीट की बुकिंग करवा लेते हैं। पर सीट बुकिंग के समय लगभग हर कोई लोअर, अपर, साइड अपर या साइड लोअर सीट ही चाहता है।
{"_id":"6a60acf2895663faf403fd3d","slug":"train-middle-berth-open-and-closing-timing-train-mein-middle-berth-kab-khol-sakte-hain-aur-kab-nahi-2026-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Train Middle Berth Rules: कब खोल सकते हैं मिडिल बर्थ और कब नहीं? ट्रेन में सफर करने वाले जरूर जान लें ये नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Train Middle Berth Rules: कब खोल सकते हैं मिडिल बर्थ और कब नहीं? ट्रेन में सफर करने वाले जरूर जान लें ये नियम
Wed, 22 Jul 2026 05:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:14 PM IST
सार
Train Mein Middle Birth Khole Ki Timing Kya Hai: आप भी अगर ट्रेन से सफर कर रहे हैं और आपको मिडिल बर्थ मिली है, तो आपके लिए इसे खोलने और बंद करने की टाइमिंग जानना जरूरी हो जाता है। वरना आपको सफर में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
ट्रेन में मिडिल बर्थ खोलने और बंद करने का समय क्या है?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में मिडिल बर्थ खोलने और बंद करने का समय क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
मिडिल बर्थ किस समय खोल सकते हैं?
- मिडिल बर्थ को आप जब चाहें तब नहीं खोल सकते
- रेलवे ने इसके लिए एक समय निर्धारित कर रखा है
- रेलवे नियमों के मुताबिक, मिडिल बर्थ को आप सिर्फ रात में सोने के लिए खोल सकते हैं यानी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मिडिल बर्थ को आप खोल सकते हैं और इसमें सो सकते हैं
ट्रेन में मिडिल बर्थ खोलने और बंद करने का समय क्या है?
- फोटो : AdobeStock
मिडिल बर्थ क्या दिन में नहीं खोल सकते?
- अगर आपको मिडिल बर्थ मिली है तो जान लें कि दिन के समय आप इस सीट को नहीं खोल सकते
- रेलवे के नियम के मुताबिक, सुबह 6 बजे के बाद रात 10 बजे तक मिडिल बर्थ को फोल्ड करके यानी बंद करके ही रखना होता है
- ऐसा इसलिए है क्योंकि नीचे लोअर सीट पर यात्री बैठते हैं और अगर मिडिल बर्थ खुली होगी तो वे बैठ नहीं पाएंगे
- दिन के समय मिडिल बर्थ वाले को भी लोअर बर्थ पर ही बैठना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में मिडिल बर्थ खोलने और बंद करने का समय क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कहां करें शिकायत?
- अगर कोई यात्री मिडिल बर्थ खोलने और बंद करने के नियमों का पालन नहीं करता है
- तो ऐसे में आप उस यात्री की शिकायत रेलवे को कर सकते हैं
- आप टीटीई को इसकी शिकायत कर सकते हैं या फिर रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर भी कॉल कर सकते हैं
विज्ञापन
ट्रेन में मिडिल बर्थ खोलने और बंद करने का समय क्या है?
- फोटो : AdobeStock
नियम न माने तो क्या जुर्माना लग सकता है?
- अगर कोई यात्री मिडिल बर्थ को तय समय पर बंद नहीं करता है
- तो इस पर सीधे तौर पर रेलवे कोई जुर्माना नहीं लगता है, क्योंकि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है
- पर टीटीई की ये जिम्मेदारी बनती है कि वो इन नियमों का पालन ट्रेन में करवाए ताकि, बाकी यात्रियों को दिक्कत न हो