Passenger Master List Hack: भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले लोगों के लिए तत्काल टिकट बुक करना काफी चुनौतिपूर्ण होता है, क्योंकि कुछ ही सेकंड के भीतर सभी सीटें फुल हो जाती हैं। यात्रियों की इसी भारी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट लॉन्च की, जिसकी क्षमता प्रति मिनट 1.5 लाख टिकट बुक करने की है।
{"_id":"6a5f7a942307b95ee40e0b69","slug":"irctc-tatkal-ticket-booking-2026-crucial-tips-and-upgrades-to-secure-confirmed-train-berth-instantly-2026-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tatkal Ticket: IRCTC की नई वेबसाइट से बुक कर रहे हैं तत्काल टिकट? ये जान लिए तो आसान हो जाएगा आपका काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Tatkal Ticket: IRCTC की नई वेबसाइट से बुक कर रहे हैं तत्काल टिकट? ये जान लिए तो आसान हो जाएगा आपका काम
Tue, 21 Jul 2026 07:26 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:26 PM IST
सार
Tatkal Ticket Booking Upgrade: IRCTC की नई वेबसाइट की क्षमता पुरानी वेबसाइट की तुलना में काफी अधिक है, ऐसे में अगर आप नई वेबसाइट से तत्काल टिकट बुक करते हैं तो सर्वर डाउन होने की संभावना काफी कम हो जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखते हैं तो आप तत्काल में भी कंफर्म टिकट पा सकते हैं।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी नई वेबसाइट 2026
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी नई बनाम पुरानी वेबसाइट
- फोटो : AI
नया सर्वर अब प्रति मिनट 1.5 लाख टिकट करेगा बुक
- आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट (https://www.irctc.co.in/eticket/train-search) को रीबिल्ट किया गया है ताकि तत्काल बुकिंग के दौरान लाखों लोगों के एक साथ लॉगिन करने पर सर्वर धीमा न पड़े।
- पहले जहां पुरानी वेबसाइट पर हर मिनट केवल 32 हजार टिकट ही बुक हो पाते थे, वहीं अब यह नया सिस्टम एक मिनट में 1.5 लाख से अधिक टिकट बुक करने की क्षमता रखता है।
- इससे आपका पेमेंट अटकने या स्क्रीन फ्रीज होने की समस्या लगभग खत्म हो गई है।
आईआरसीटीसी नई बनाम पुरानी वेबसाइट
- फोटो : AI
कम पॉप-अप और कम कैप्चा का नया फीचर
- तत्काल टिकट बुक करते समय सबसे ज्यादा समय विज्ञापन, गैर-जरूरी पॉप-अप बैनर और बार-बार आने वाले कैप्चा कोड को भरने में बर्बाद होता था।
- नई वेबसाइट के इंटरफेस में इन रुकावटों को काफी हद तक हटा दिया गया है।
- अब आपको बुकिंग के दौरान बहुत कम कैप्चा का सामना करना पड़ेगा, जिससे आप सीधे 'सर्च' करने के बाद बिना समय गंवाए सीधे पेमेंट पेज तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर लिस्ट का सबसे बड़ा हैक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
मास्टर लिस्ट का सबसे बड़ा हैक
- तत्काल बुकिंग में एक-एक सेकंड की कीमत होती है, इसलिए यात्रा करने वाले सभी लोगों के नाम, उम्र और आईडी की जानकारी पहले ही सेव कर लें।
- इसके लिए अपने अकाउंट के 'माय प्रोफाइल' में जाकर 'मास्टर लिस्ट' तैयार रखें।
- बुकिंग शुरू होते ही आपको नाम टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और बस एक क्लिक में यात्रियों का डिटेल्स चुन लेंगे और पूरा फॉर्म खुद-ब-खुद भर जाएगा।
विज्ञापन
बुकिंग टाइमिंग और पेमेंट मोड का सही चुनाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
बुकिंग टाइमिंग और पेमेंट मोड का सही चुनाव
- तत्काल बुकिंग के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है, एसी क्लास के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे और नॉन-एसी के लिए सुबह 11 बजे शुरू होती है, सिर्फ नई वेबसाइट की स्पीड पुराने से तेज कर दी गई है।
- नई वेबसाइट पर पेमेंट करते समय नेट बैंकिंग या कार्ड के बजाय 'IRCTC iPay' या सीधे 'यूपीआई' का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आप यूपीआई के इस्तेमाल करते हैं तो बैंक क्रेडेंशियल्स भरने की झंझट नहीं होती और एक क्लिक में पेमेंट पूरा हो जाता है।