PF Interest 2025-26: अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपका भी पीएफ खाता होगा? पीएफ खाताधारकों को वर्ष 2025-26 का ब्याज दिया गया है। ईपीएफओ द्वारा पीएफ खाताधारकों के पीएफ खाते में ब्याज जमा किया गया है।
PF Interest: क्या आपकी पासबुक में भी नहीं दिख रहे ब्याज के पैसे? तो इन 2 तरीकों से करें चेक
PF Ka Interest Kaise Check Karein: क्या आपके पीएफ खाते में ब्याज के पैसे आ गए हैं? ब्याज के पैसे आपके पीएफ खाते में आए हैं या नहीं, ये आप दो तरीकों से चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ का ब्याज कैसे चेक करें?
पहला तरीका
- आप अपने पीएफ का ब्याज उमंग एप पर देख सकते हैं
- इसके लिए उमंग एप पर जाएं और यहां पर EPFO सर्विस चुनें
- फिर UAN की मदद से लॉगिन करके आप अपने पीएफ का ब्याज चेक कर सकते हैं
दूसरा तरीका
- आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर मिस्ड कॉल करके भी अपने पीएफ की जानकारी ले सकते हैं
- आप मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 पर मैसेज भेजकर भी पीएफ बैलेंस की जानकारी प्राप् कर सकते हैं
पासबुक में एक बार और चेक कर लें
- अगर आपने पासबुक में कुछ दिन पहले पीएफ का ब्याज देखा तो अब एक बार फिर से चेक कर लें, हो सकता है कि आपको ब्याज मिल गया हो क्योंकि ईपीएफओ ने ब्याज के पैसे रिलीज कर दिए हैं
- पासबुक के इस आधिकारिक लिंक passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाएं और लॉगिन कर लें
- फिर पासबुक वाले सेक्शन में आपको पीएफ का ब्याज दिख जाएगा या फिर आप 2025 ईयर में जाकर पासबुक में ब्याज की एंट्री चेक कर सकते हैं
नहीं मिला पीएफ का ब्याज तो क्या करें?
- अगर आपके पीएफ खाते में ब्याज के पैसे नहीं आए हैं तो आप इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
- आप ईपीएफओ के इस आधिकारिक पोर्टल https://epfigms.gov.in/ पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
नोट:- ईपीएफओ की पासबुक में ब्याज अपडेट होने में अक्सर कुछ समय लग जाता है। इसलिए आप चाहें तो कुछ समय इंतजार कर सकते हैं।