फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mobile Tips: मोबाइल चोरी हो जाए तो तुरंत करें ये 4 काम, वरना फंस सकते हैं कानूनी दिक्कतों में

Wed, 22 Jul 2026 12:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 22 Jul 2026 12:31 PM IST
सार

Mobile Phone Chori Hone Par Kya Karein: अगर आपका मोबाइल चोरी हो गया है तो आपको कुछ काम कर लेने चाहिए ताकि, आप भविष्य में किसी कानूनी पचड़े में न पड़े।

विज्ञापन
What to do if your mobile is stolen phone chori hone par kya karen
मोबाइल चोरी होने पर क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : Amar Ujala AI

Lost Mobile Safety Rules In Hindi: आजकल लगभग हर किसी के पास मोबाइल फोन होता है और ये जरूरी भी है, क्योंकि ये आज की जरूरत बन चुका है। किसी से भी आप मोबाइल के जरिए सेकंडों में बात कर सकते हैं।



पर कई ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिनमें लोगों के मोबाइल चोरी हो जाते हैं या सड़क पर चलते हुए कोई बाइक सवार चोर छीन लेते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि मोबाइल चोरी होने पर आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं, ताकि आप आगे चलकर कानूनी दिक्कतों से बच सकें। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

What to do if your mobile is stolen phone chori hone par kya karen
मोबाइल चोरी होने पर क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल चोरी होने पर क्या करें?

पहला काम

  • सबसे पहले आपको अपने सिम कार्ड को ब्लॉक करवाना चाहिए
  • आप अपनी टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल कर सकते हैं
  • यहां पर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाती है जिन्हें दें
  • इसके तुरंत बाद आपका सिम कार्ड कंपनी द्वारा ब्लॉक कर दिया जाता है
What to do if your mobile is stolen phone chori hone par kya karen
मोबाइल चोरी होने पर क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा काम

  • मोबाइल चोरी होते ही आपको पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी चाहिए
  • ये सबसे जरूरी कदम होता है ताकि आप भविष्य में किसी कानूनी दिक्कत में न पड़े
  • पुलिस को लिखित जानकारी दें कि आपका मोबाइल फोन कहां, कितने बजे और कब चोरी हुआ आदि
  • इसके बाद पुलिस को जो रिपोर्ट की है, उसकी कॉपी जरूर लें ये आपको आगे काम आएगी
  • आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से पुलिस को रिपोर्ट कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
What to do if your mobile is stolen phone chori hone par kya karen
मोबाइल चोरी होने पर क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : AdobeStock

तीसरा काम

  • इसके बाद अपने सिम कार्ड को ऑन जरूर करवा लें
  • आपको टेलीकॉम कंपनी के सेंटर पर जाना होता है
  • जहां पर आपको पुलिस शिकायत की कॉपी और अपना आधार कार्ड दिखाना होता है
  • इसके बाद आपको पुराने नंबर की ही नई सिम जारी कर दी जाती है
विज्ञापन
What to do if your mobile is stolen phone chori hone par kya karen
मोबाइल चोरी होने पर क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : Adobe Stock

चौथा काम

पहला स्टेप

  • आप  भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से संचालित संचार साथी CEIR Portal पर जाकर अपने मोबाइल को ब्लॉक भी करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पर जाना है
  • फिर आपको Block Stolen या Lost Mobile के विकल्प पर क्लिक करना है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed