Lost Mobile Safety Rules In Hindi: आजकल लगभग हर किसी के पास मोबाइल फोन होता है और ये जरूरी भी है, क्योंकि ये आज की जरूरत बन चुका है। किसी से भी आप मोबाइल के जरिए सेकंडों में बात कर सकते हैं।
Mobile Tips: मोबाइल चोरी हो जाए तो तुरंत करें ये 4 काम, वरना फंस सकते हैं कानूनी दिक्कतों में
Mobile Phone Chori Hone Par Kya Karein: अगर आपका मोबाइल चोरी हो गया है तो आपको कुछ काम कर लेने चाहिए ताकि, आप भविष्य में किसी कानूनी पचड़े में न पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल चोरी होने पर क्या करें?
पहला काम
- सबसे पहले आपको अपने सिम कार्ड को ब्लॉक करवाना चाहिए
- आप अपनी टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल कर सकते हैं
- यहां पर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाती है जिन्हें दें
- इसके तुरंत बाद आपका सिम कार्ड कंपनी द्वारा ब्लॉक कर दिया जाता है
दूसरा काम
- मोबाइल चोरी होते ही आपको पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी चाहिए
- ये सबसे जरूरी कदम होता है ताकि आप भविष्य में किसी कानूनी दिक्कत में न पड़े
- पुलिस को लिखित जानकारी दें कि आपका मोबाइल फोन कहां, कितने बजे और कब चोरी हुआ आदि
- इसके बाद पुलिस को जो रिपोर्ट की है, उसकी कॉपी जरूर लें ये आपको आगे काम आएगी
- आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से पुलिस को रिपोर्ट कर सकते हैं
तीसरा काम
- इसके बाद अपने सिम कार्ड को ऑन जरूर करवा लें
- आपको टेलीकॉम कंपनी के सेंटर पर जाना होता है
- जहां पर आपको पुलिस शिकायत की कॉपी और अपना आधार कार्ड दिखाना होता है
- इसके बाद आपको पुराने नंबर की ही नई सिम जारी कर दी जाती है
चौथा काम
पहला स्टेप
- आप भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से संचालित संचार साथी CEIR Portal पर जाकर अपने मोबाइल को ब्लॉक भी करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पर जाना है
- फिर आपको Block Stolen या Lost Mobile के विकल्प पर क्लिक करना है