सब्सक्राइब करें

PF Alert: पीएफ खाते में कंपनी नहीं कर रही पीएफ के पैसे जमा, तो कहां करें शिकायत? यहां जानें सबकुछ

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Thu, 26 Mar 2026 05:01 PM IST
सार

How To Complain About Your Company Regarding PF: अगर आपकी कंपनी भी आपके पीएफ खाते में आपकी सैलरी से पीएफ के नाम पर पैसे काटकर जमा नहीं कर रही है, तो आप ईपीएफओ के पास इसकी शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Where to complain if the company is not depositing PF money in your PF account check process in hindi
कैसे चेक करें कंपनी आपके पीएफ अकाउंट में हर महीने पैसे जमा कर रही है या नहीं? - फोटो : Amar Ujala

EPFO Complaint Procedure: अपनी आज की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग नौकरी करते हैं, अपना बिजनेस करते हैं आदि। यही नहीं, लोग अपने आज के साथ-साथ अपने आने वाले कल को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने के लिए भी कई जरूरी कदम उठाते हैं। जैसे, एक कदम है पीएफ का।

दरअसल, सरकार की इकाई कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोलता है जिसमें कर्मचारी की सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा करना कंपनी (जिसमें कर्मचारी काम कर रहा है) की जिम्मेदारी होती है। पर अगर आपकी कंपनी आपके काटे हुए पीएफ के पैसों को आपके पीएफ खाते में जमा नहीं कर रही है, तो आप चाहें तो इसकी शिकायत कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है और आप कहां कंपनी की शिकायत कर सकते हैं...

Trending Videos
Where to complain if the company is not depositing PF money in your PF account check process in hindi
कैसे चेक करें कंपनी आपके पीएफ अकाउंट में हर महीने पैसे जमा कर रही है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock

पीएफ जमा न होने पर कहां शिकायत करें?

पहला स्टेप

  • आप ईपीएफओ के आधिकारिक शिकायत वाले पोर्टल पर अपनी बात रख सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट epfigms.gov.in पर जाना है
  • फिर आपको 'Register Grievance' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Where to complain if the company is not depositing PF money in your PF account check process in hindi
कैसे चेक करें कंपनी आपके पीएफ अकाउंट में हर महीने पैसे जमा कर रही है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • अब आपको यहां पर 'PF Member', 'EPS Pensioner', 'Employer', और 'Others' में से किसी एक पर टिक करना है
  • पर आप कंपनी की शिकायत करना चाहते हैं, तो आप 'Others' का ऑप्शन चुन सकते हैं
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा जिसे भरकर आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
Where to complain if the company is not depositing PF money in your PF account check process in hindi
कैसे चेक करें कंपनी आपके पीएफ अकाउंट में हर महीने पैसे जमा कर रही है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock

कॉल कर भी दर्ज करवा सकते हैं शिकायत

  • अगर आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते के पैसे सैलरी से काटती तो है, लेकिन आपके पीएफ खाते में जमा नहीं करती तो आप टोल फ्री नंबर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • आप ईपीएफओ के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14470 या 1800118005 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं 
विज्ञापन
Where to complain if the company is not depositing PF money in your PF account check process in hindi
कैसे चेक करें कंपनी आपके पीएफ अकाउंट में हर महीने पैसे जमा कर रही है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock

लिखित शिकायत भी कर सकते हैं

  • अगर ऑनलाइन या कॉल के जरिए आपकी शिकायत पर कोई एक्शन नहीं हुआ है या आप चाहें तो भी लिखित शिकायत भी कर सकते हैं
  • आप क्षेत्र के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त यानी RPFC कार्यालय में लिखित शिकायत दे सकते हैं
  • आप चाहें तो rc.csd@epfindia.gov.in rc.csd@epfindia.gov.in पर ईमेल करके भी अपनी शिकायत बता सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed