सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसानों को करवाने होंगे ये 3 काम, नहीं करवाने पर अटक सकती है 23वीं किस्त

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Thu, 26 Mar 2026 03:30 PM IST
सार

PM Kisan Yojana 23rd Installment: पीएम किसान योजना की अब अगली किस्त 23वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन इस किस्त का लाभ लेने के लिए आपको ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे काम करवाने जरूरी होते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana: these 3 works are important for 23rd Installment of pm kisan samman nidhi yojana
23वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए योजनाओं से जुड़े किसानों को कई अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। किसी में सब्सिडी तो किसी में आर्थिक मदद देने का प्रावधान है।

जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। पर अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको किस्त का लाभ लेने के लिए कुछ काम करवाने होते हैं। जैसे, 23वीं किस्त का लाभ लेने के लिए भी ये काम जरूरी हैं। चलिए जानते हैं योजना से जुड़े किसानों को कौन से काम करवाने होते हैं...

Trending Videos
PM Kisan Yojana: these 3 works are important for 23rd Installment of pm kisan samman nidhi yojana
23वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

किस्त के लिए कौन-कौन से काम करवाने होते हैं?

ई-केवाईसी

  • किस्त का लाभ लेने के लिए आपको ई-केवाईसी करवानी होती है
  • योजना के तहत आने वाले ये सबसे जरूरी काम माना जाता है
  • आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से खुद इस काम को करवा सकते हैं
  • अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी आप इस काम को करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: these 3 works are important for 23rd Installment of pm kisan samman nidhi yojana
23वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
भू-सत्यापन
  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके, तो इसके लिए ये भी जरूरी है कि आप भू-सत्यापन का काम करवाएं
  • इसमें किसानों की खेती वाली जमीन का वेरिफिकेशन होता है
  • आप अगर ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
PM Kisan Yojana: these 3 works are important for 23rd Installment of pm kisan samman nidhi yojana
23वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
आधार लिंकिंग
  • योजना से जुड़े किसानों को आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है
  • योजना के तहत आने वाला ये काम भी जरूरी कामों में आता है
  • इसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक करवाना होता है
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: these 3 works are important for 23rd Installment of pm kisan samman nidhi yojana
23वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

ये काम करवाना न भूलें

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन करना न भूलें
  • सरकार किस्त के पैसे को लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए ही ट्रांसफर करती है
  • इसलिए अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं होगा, तो आपकी किस्त अटक सकती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed