PNG Connection Kitne Dino Me Lagta Hai: अमेरिका और इस्राइल का ईरान पर हमला करने के बाद बीते कई दिनों से पश्चिम एशिया के हालात काफी बिगड़े हुए हैं। ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद किए जाने के बाद देश में एलपीजी गैस को लेकर किल्लत देखने को मिल रही है। भारत सरकार इन सब परिस्थितियों पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और इसी को मद्देनजर रखते हुए कई जरूरी कदम उठा रही है।
{"_id":"69c4e8e7b63c0b952e026e12","slug":"lpg-crisis-how-many-days-does-png-connection-take-to-install-after-applying-2026-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PNG Connection: आवेदन करने के कितने दिनों के बाद घर में लग जाता है PNG कनेक्शन?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PNG Connection: आवेदन करने के कितने दिनों के बाद घर में लग जाता है PNG कनेक्शन?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:02 PM IST
सार
PNG Connection: क्या आपने भी पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया है और सोच रहे हैं कि यह कितने दिनों में लग जाता है?
विज्ञापन
PNG Connection
- फोटो : AI
Trending Videos
PNG Connection
- फोटो : Adobe stock
पीएनजी गैस कनेक्शन लगने में कितने दिन का समय लगता है?
- आमतौर पर अगर सभी दस्तावेज सही हों और क्षेत्र में पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध हो, तो रजिस्ट्रेशन के 2 से 4 सप्ताह के भीतर प्रक्रिया शुरू हो जाती है और इंस्टॉलेशन पूरा कर दिया जाता है।
- हालांकि, पीएनजी कनेक्शन आवेदन के कितने दिनों के बाद लगेगा यह स्थानीय परिस्थितियों और निरीक्षण प्रक्रिया पर भी निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PNG Connection
- फोटो : Adobe stock
पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बाद क्या क्या प्रक्रिया होती है?
- PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बाद निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होती है।
- गैस कंपनी का तकनीकी स्टाफ आपके घर का सर्वे करता है, जिसमें यह देखा जाता है कि पाइपलाइन कहां से लाई जाएगी और इंस्टॉलेशन कैसे होगा?
- निरीक्षण की प्रक्रिया में कुछ दिन लग सकते हैं, खासकर अगर क्षेत्र में कई सारे आवेदन पहले से ही हैं।
PNG Connection
- फोटो : Adobe stock
- निरीक्षण पूरा किए जाने के बाद इंस्टॉलेशन का काम शुरू होता है।
- इसमें मुख्य पाइपलाइन से आपके घर तक गैस पाइप बिछाई जाती है।
- यह करने के बाद कंपनी के कर्मचारी आकर मीटर और अंदरूनी पाइपलाइन फिटिंग का काम पूरा करते हैं।
- यह प्रक्रिया आमतौर पर एक दिन में पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
PNG Connection
- फोटो : Adobe Stock
- पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए आपको सिक्योरिटी अमाउंट देना होता है, जो आमतौर पर 5 हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
- इसके अलावा इंस्टॉलेशन चार्ज अलग से लिया जाता है।
- अलग-अलग शहरों और कंपनियों के अनुसार यह लागत थोड़ी कम या ज्यादा सकती है।