Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली के बाद खराब हुई LED लाइट और झालर को कहां फेंकें? जानें किन चीजों में कर सकते हैं इस्तेमाल

Thu, 12 Nov 2026 01:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 12 Nov 2026 01:59 PM IST
सार

  • Diwali LED Lights Disposal Guide: खराब एलईडी लाइट्स और झालरों को सामान्य कचरे में न फेंककर ई-वेस्ट सेंटर में दें।
  • पुरानी झालरों के सही हिस्सों को कांच के जार में डालकर आकर्षक नाइट लैंप बना सकते हैं। आइए इसके अलवा इसके अन्य इस्तेमाल भी जानते हैं।

विज्ञापन
Where to Dispose of Damaged LED Lights and Fairy Lights After Diwali? Know Creative Ways to Reuse Them
दिवाली के बाद खराब झालर - फोटो : AI

Diwali LED Lights Disposal Guide: रोशनी और उत्साह का पर्व दिवाली बीत चुका है, और घरों में सजावट के लिए लाई गई रंग-बिरंगी एलईडी लाइट्स और झालरें अब बक्से में सिमटने लगी हैं। लेकिन हर साल की तरह इस बार भी कई घरों में इस्तेमाल के दौरान झालरें या तो जल चुकी हैं या खराब हो चुकी हैं। अक्सर लोग इन जली हुई और खराब लाइट्स को या तो कूड़ेदान में फेंक देते हैं या इधर-उधर डंप कर देते हैं, जो पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक होता है।



इलेक्ट्रॉनिक कचरा यानी ई-वेस्ट हमारे स्वास्थ्य और प्रकृति दोनों को भारी नुकसान पहुंचाता है। अगर आपके घर में भी इस बार ऐसी ही खराब झालरें निकली हैं, तो उन्हें फेंकने के बजाय कुछ बेहतरीन और स्मार्ट तरीकों से दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि खराब लाइट्स का सही निस्तारण और उपयोग कैसे किया जा सकता है।

Trending Videos
Where to Dispose of Damaged LED Lights and Fairy Lights After Diwali? Know Creative Ways to Reuse Them
ई-वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (सांकेतिक) - फोटो : AI जनरेटेड

ई-वेस्ट में क्यों डालें?

  • खराब हो चुकी एलईडी लाइट्स और झालरों को कभी भी सामान्य घरेलू कचरे के साथ नहीं फेंकना चाहिए।
  • इनमें प्लास्टिक, कांच और कई प्रकार के हानिकारक इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स होते हैं, जिन्हें हमेशा पास के किसी अधिकृत ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग सेंटर में ही जमा कराना चाहिए ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे।
Where to Dispose of Damaged LED Lights and Fairy Lights After Diwali? Know Creative Ways to Reuse Them
दिवाली के बाद खराब झालर - फोटो : AI

जार लैंप कैसे बनाएं?

  • अगर आपकी झालर के कुछ हिस्से सही हैं और कुछ खराब, तो आप काम करने वाले छोटे एलईडी बल्बों को अलग कर सकते हैं।
  • इन छोटी लाइटों को एक कांच के खाली जार या बोतल के अंदर डालकर आप बेहद खूबसूरत नाइट लैंप या स्टडी रूम डेकोरेशन लाइट तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Where to Dispose of Damaged LED Lights and Fairy Lights After Diwali? Know Creative Ways to Reuse Them
दिवाली के बाद खराब झालर - फोटो : AI

कमरे को कैसे सजाएं?

  • पुरानी और खराब झालरों के लंबे तारों को फेंकने के बजाय आप उनका इस्तेमाल घर के किसी सूने कोने या बालकनी को सजाने के लिए कर सकते हैं।
  • आप इन तारों पर अपनी पुरानी सुंदर तस्वीरें या रंग-बिरंगे कागज के क्राफ्ट चिपकाकर एक आकर्षक फोटो हैंगिंग वॉल बना सकते हैं।
विज्ञापन
Where to Dispose of Damaged LED Lights and Fairy Lights After Diwali? Know Creative Ways to Reuse Them
दिवाली के बाद खराब झालर - फोटो : AI

बच्चों के प्रोजेक्ट में मदद?

  • खराब हो चुकी झालरों के छोटे-छोटे रंगीन बल्बों और तारों को आप अपने बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट या साइंस मॉडल बनाने में उपयोग कर सकते हैं।
  • इससे बच्चों को बेकार पड़ी चीजों से नई और सुंदर चीजें बनाने की कला सीखने का बहुत अच्छा मौका मिल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed