Atal Pension Yojana Eligibility: आज के समय में अपनी आजीविका चलाने के लिए कोई नौकरी करता है तो कोई बिजनेस करता है। वहीं, लगभग हर कोई अपने आने वाले कल के लिए बचत करता है। कोई किसी स्कीम में निवेश करता है, तो कोई बैंक खाते में पैसा रखता है आदि।
{"_id":"6af567ac76cf542b5d07a96b","slug":"who-is-not-eligible-for-atal-pension-yojana-check-eligibility-before-applying-2026-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: किसे नहीं मिलता अटल पेंशन योजना का लाभ? आवेदन से पहले यहां चेक करें पात्रता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: किसे नहीं मिलता अटल पेंशन योजना का लाभ? आवेदन से पहले यहां चेक करें पात्रता
Thu, 12 Nov 2026 12:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:46 PM IST
सार
- Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन हर महीने देने का प्रावधान है
- कई लोग ऐसे हैं, जो इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते। इसलिए आपके लिए अपनी पात्रता चेक करना जरूरी हो जाता है
विज्ञापन
कौन नहीं है अटल पेंशन योजना के लिए पात्र?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
कौन नहीं है अटल पेंशन योजना के लिए पात्र?
- फोटो : Adobe Stock
किन लोगों को नहीं मिलता अटल पेंशन योजना का लाभ?
- इनकम टैक्स भरने वाले लोग अटल पेंशन योजना में आवेदन नहीं कर सकते
- 1 अक्तूबर 2022 से ऐसा कोई भी भारतीय नागरिक, जो आवेदन की तारीख पर इनकम टैक्स देता है या पहले इनकम टैक्स भर चुका है वो नया अटल पेंशन योजना का खाता नहीं खुलवा सकता
- अगर आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल से कम या 40 साल से अधिक है, तो भी वो आवेदन नहीं कर सकता
- अगर किसी व्यक्ति के पास बचत खाता नहीं है, तो वह सीधे इस योजना में आवेदन नहीं कर सकता। पहले उसे बैंक या पोस्ट ऑफिस में अपना बचत खाता खुलवाना होगा
कौन नहीं है अटल पेंशन योजना के लिए पात्र?
- फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है आवेदन?
- अगर आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है
- आप भारतीय नागरिक हैं और आवेदन की तारीख पर इनकम टैक्सपेयर नहीं हैं
- आपके पास बैंक खाता या पोस्ट ऑफिस में खाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन नहीं है अटल पेंशन योजना के लिए पात्र?
- फोटो : Adobe Stock
हर महीने किसे कितनी मिलती है पेंशन?
- अटल पेंशन योजना में 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000, 2000, 3000, 4000 या 5000 रुपये की पेंशन मिलती है
- आप अपने हिसाब से कोई भी पेंशन प्लान चुन सकते हैं और फिर आपको पेंशन प्लान और अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने प्रीमियम देना होता है
- इस योजना में आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
विज्ञापन
कौन नहीं है अटल पेंशन योजना के लिए पात्र?
- फोटो : Adobe Stock
हर महीने कितना निवेश करना होता है?
- अटल पेंशन योजना में अगर 18 साल का कोई व्यक्ति 5000 रुपये महीने वाला पेंशन प्लान चुनता है, तो उसे हर महीने 210 रुपये का प्रीमियम देना होता है
- इसी तरह 5000 वाले पेंशन प्लान के लिए 30 साल के व्यक्ति को हर महीने 577 रुपये देने होते हैं
नोट:- योजना में आवेदन करने के लिए उस बैंक शाखा या पोस्ट ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं, जहां आपका सेविंग अकाउंट है।