कई लोगों को लगता है कि कपड़ों में डिटर्जेंट की तेज गंध आ रही है तो इसका मतलब कपड़े अच्छे से साफ हुए हैं। लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता। कपड़े धोने के बाद भी अगर उनमें डिटर्जेंट की गंध बनी रहती है तो इसकी सबसे बड़ी वजह जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट डालना हो सकती है। ज्यादा डिटर्जेंट डालने से कपड़े जरूरी नहीं कि ज्यादा साफ हों। तो आज की खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कपड़े धोते वक्त किन चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए, जिससे की कपड़ों से साबुन की गंध न आए। आइए जानते हैं।
2 of 5
कपड़े धुलने के बाद भी क्यों आती है डिटर्जेंट की तेज गंध?
- फोटो : Adobe Stock
कपड़ों की संख्या के हिसाब से ही डालें पाउडर
दरअसल डिटर्जेंट की मात्रा कपड़ों की संख्या और उन पर लगी गंदगी के हिसाब से होनी चाहिए। अगर कम कपड़ों में भी जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट डाल दिया जाए तो उसे पानी के साथ पूरी तरह निकलने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में कपड़ों पर डिटर्जेंट के कुछ अंश रह सकते हैं और सूखने के बाद भी उसकी गंध महसूस होती रहती है।
3 of 5
कपड़े धुलने के बाद भी क्यों आती है डिटर्जेंट की तेज गंध?
- फोटो : Adobe Stock
मशीन में न ठूंसे ज्यादा कपड़े
मशीन में जरूरत से ज्यादा कपड़े भर देना भी इसकी एक वजह हो सकता है। जब मशीन पूरी तरह ठूंस दी जाती है तो पानी और डिटर्जेंट कपड़ों के हर हिस्से तक ठीक से नहीं पहुंच पाते। इसी तरह धोने के बाद कपड़ों को साफ पानी से ठीक से न गुजरने पर भी डिटर्जेंट की गंध बनी रह सकती है।
4 of 5
कपड़े धुलने के बाद भी क्यों आती है डिटर्जेंट की तेज गंध?
- फोटो : Adobe Stock
ज्यादा डिटर्जेंट नहीं डालना चाहिए
कई बार लोग अच्छी सफाई के लिए डिटर्जेंट बार-बार बढ़ाते जाते हैं, जबकि जरूरत इससे उल्टी होती है। कपड़े ज्यादा गंदे हैं तो उन्हें सही तरीके से धोना जरूरी है, न कि बिना सोचे डिटर्जेंट की मात्रा बढ़ा देना। कपड़ों पर ज्यादा झाग दिखना भी इस बात की गारंटी नहीं है कि सफाई ज्यादा अच्छी हुई है। अगर कपड़ों में डिटर्जेंट की गंध रह जाती है तो अगली बार डिटर्जेंट की मात्रा थोड़ी कम रखें और मशीन को जरूरत से ज्यादा न भरें। कपड़े धोने के बाद साफ पानी वाला एक अतिरिक्त चक्कर भी मदद कर सकता है। हाथ से कपड़े धोते समय भी उन्हें साफ पानी में अच्छी तरह धोना जरूरी है, ताकि डिटर्जेंट कपड़ों में न रह जाए।
5 of 5
कपड़े धुलने के बाद भी क्यों आती है डिटर्जेंट की तेज गंध?
- फोटो : ai
कपड़े धोने के बाद तुरंत फैलाएं
इसके अलावा, कपड़े धोने के बाद उन्हें तुरंत हवा में सुखाने के लिए डालें। लंबे समय तक गीले कपड़े मशीन या टोकरी में पड़े रहने से उनमें दूसरी तरह की गंध भी आने लग सकती है। इसलिए सिर्फ ज्यादा डिटर्जेंट डालना ही सफाई का तरीका नहीं है। सही मात्रा, सही तरीके से धुलाई और अच्छी तरह पानी से धोना ज्यादा जरूरी है।
टीवी, चार्जर से लेकर हीटर तक एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में? बिजली के इस खतरे को न करें नजरअंदाज
स्कूल बैग में रोज ये चीजें रखते हैं तो तुरंत निकालें, बच्चे की पीठ पर पड़ सकता है असर