फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साफ कपड़ों से भी आने लगी सीलन की गंध? अलमारी में जरूर चेक करें ये चीज

Tue, 08 Sep 2026 05:03 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 08 Sep 2026 05:03 PM IST
सार

Clothes Smell Bad: अलमारी में कपड़ों से बदबू आने की सबसे आम वजह नमी और हवा की कमी है। कपड़े पूरी तरह सुखाकर रखें, अलमारी को समय-समय पर खोलें और कपड़ों को बहुत ज्यादा ठूंसकर न रखें। इससे सीलन और बदबू की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।
 

विज्ञापन
Why Do Clothes Smell Bad Inside the Wardrobe Know all the details inside
अलमारी खोलते ही आती है बदबू? - फोटो : AI

अलमारी खोलते ही कपड़ों से सीलन या बासी जैसी गंध आने लगे तो समझ जाइए कि कहीं न कहीं नमी की समस्या है। खासकर बारिश के मौसम में यह परेशानी ज्यादा होती है। कई बार कपड़े धोने के बाद ऊपर से सूखे लगते हैं, लेकिन उनमें थोड़ी नमी रह जाती है। ऐसे कपड़े जब बंद अलमारी में रख दिए जाते हैं तो कुछ समय बाद उनमें अजीब सी गंध आने लगती है। इसके अलावा अलमारी में बहुत ज्यादा कपड़े भरना और लंबे समय तक दरवाजा बंद रखना भी इसकी वजह हो सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Why Do Clothes Smell Bad Inside the Wardrobe Know all the details inside
अलमारी खोलते ही आती है बदबू? - फोटो : freepik

कपड़े पूरी तरह सूखे नहीं थे
कपड़ों को अलमारी में रखने से पहले यह जरूर देख लें कि वे पूरी तरह सूखे हैं। खासकर मोटे कपड़ों, जेब, कॉलर और सिलाई वाली जगहों पर नमी रह सकती है। अगर हल्के गीले कपड़े बंद अलमारी में चले गए तो कुछ समय बाद बदबू आने लगती है।

Why Do Clothes Smell Bad Inside the Wardrobe Know all the details inside
अलमारी खोलते ही आती है बदबू? - फोटो : Adobe stock

अलमारी में हवा नहीं पहुंचती
अलमारी ज्यादातर समय बंद रहती है। ऐसे में उसके अंदर हवा का आना-जाना कम हो जाता है। अगर कमरे में नमी ज्यादा है तो उसका असर अलमारी के अंदर भी पड़ सकता है। इसलिए कभी-कभी अलमारी के दरवाजे खोलकर उसे कुछ देर खुला छोड़ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Do Clothes Smell Bad Inside the Wardrobe Know all the details inside
अलमारी खोलते ही आती है बदबू? - फोटो : AdobeStock

कपड़े ठूंसकर रखने की आदत
अगर अलमारी में इतने कपड़े भर दिए हैं कि उनके बीच जगह ही नहीं बची, तो हवा ठीक से नहीं घूम पाएगी। इससे कपड़ों में सीलन वाली गंध बनी रह सकती है। कपड़ों को थोड़ा फैलाकर रखें और जरूरत से ज्यादा सामान अलमारी में न भरें।

 गीली चीजें भी बन सकती हैं वजह
कभी-कभी इस्तेमाल किया हुआ तौलिया, बारिश में भीगे कपड़े या गीले जूते अलमारी के पास रख दिए जाते हैं। इनसे आसपास नमी बढ़ सकती है। इसलिए गीली चीजों को पहले अच्छी तरह सुखाएं और उसके बाद ही अलमारी के पास रखें।

विज्ञापन
Why Do Clothes Smell Bad Inside the Wardrobe Know all the details inside
अलमारी खोलते ही आती है बदबू? - फोटो : AdobeStock

अलमारी की सफाई भी जरूरी
कई बार बदबू कपड़ों से नहीं, बल्कि अलमारी के अंदर से ही आ रही होती है। धूल, नमी या किसी कोने में सीलन होने पर भी ऐसी गंध आ सकती है। इसलिए कुछ समय के अंतर पर अलमारी खाली करके अंदर की सफाई करें और उसे अच्छी तरह सूखने दें। अगर कपड़ों में पहले से बदबू आ रही है तो उन्हें दोबारा धोकर अच्छी तरह सुखाएं। अलमारी को भी कुछ देर खुला रखें, ताकि अंदर की नमी निकल सके। सबसे जरूरी बात यही है कि कपड़े पूरी तरह सूखने के बाद ही अलमारी में रखें। इससे कपड़ों में आने वाली सीलन और बासी गंध की परेशानी काफी कम हो सकती है। 


फोन में ऑन कर लें ये चार हिडेन सेटिंग्स, चोर खुद आपके पास वापस लौटा जाएगा मोबाइल!

डिलीवरी के लिए अस्पताल जा रही हैं? बैग में ये 5 चीजें देखकर तुरंत निकाल दें, बाद में पछताना न पड़े

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed