सब्सक्राइब करें

यहां आसमान में एक नहीं तीन-तीन सूरज! आखिर क्यों दिखता है ऐसा नजारा? वैज्ञानिक कारण जानिए

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 06 Mar 2026 09:57 AM IST
सार

Why Pilots See 3 Suns While Flying Over The Himalayas: हिमालय के ऊपर आसमान में एक नहीं 3-3 सूरज दिखाई देते हैं..... ये सुनकर अजीब लगा न। आइए आपको इसके पीछे का रहस्य बताते हैं। 

विज्ञापन
why pilots see three suns while flying over the himalayas know the reason here in hindi
हिमालय के ऊपर उड़ते समय पायलटों को क्यों दिखाई देते हैं तीन सूर्य? - फोटो : Adobe stock
What Is Sun Dog: आसमान से जुड़ी कई घटनाएं ऐसी होती हैं जो पहली नजर में रहस्यमयी या चौंकाने वाली लगती हैं, लेकिन इनका होना काफी खूबसूरत होता है। खासकर जब बात ऊंचे पहाड़ी इलाकों या ऊपरी वायुमंडल की हो, तो वहां कई ऐसे दृश्य दिखाई दे सकते हैं जिन्हें देखकर आम लोगों के मन में जिज्ञासा पैदा हो जाती है। 

जैसे कि अक्सर हिमालय के ऊपर से उड़ान भरने वाले कई पायलट एक हैरान करने वाला अनुभव साझा करते हैं। उनका कहना है कि कभी-कभी उन्हें आसमान में एक नहीं बल्कि तीन-तीन सूर्य दिखाई देते हैं। यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि हमारे सौरमंडल में सिर्फ एक ही सूर्य है। 

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पायलटों को आसमान में तीन सूर्य क्यों दिखाई देते हैं? क्या यह सिर्फ आंखों का भ्रम होता है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण छिपा हुआ है? आइए इस बारे में आपको बताते हैं कि यह घटना क्यों होती है और इसके पीछे कौन सा विज्ञान काम करता है।
Trending Videos
why pilots see three suns while flying over the himalayas know the reason here in hindi
हिमालय के ऊपर उड़ते समय पायलटों को क्यों दिखाई देते हैं तीन सूर्य? - फोटो : Adobe stock
तीन सूर्य दिखाई देने की घटना क्या है?

आसमान में तीन सूर्य दिखाई देने वाली घटना को विज्ञान में सन डॉग  कहा जाता है। इसे तकनीकी भाषा में पेरिहेलियन भी कहा जाता है। इस घटना में असली सूर्य के दोनों तरफ दो चमकीले प्रकाश बिंदु दिखाई देते हैं, जिससे ऐसा लगता है कि आसमान में तीन सूर्य मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
why pilots see three suns while flying over the himalayas know the reason here in hindi
हिमालय के ऊपर उड़ते समय पायलटों को क्यों दिखाई देते हैं तीन सूर्य? - फोटो : Adobe stock
इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण और ये प्रक्रिया कैसे होती है?

तो आपको बता दें कि यह घटना पूरी तरह प्रकाश के अपवर्तन से जुड़ी होती है। जब ऊपरी वायुमंडल में बर्फ के छोटे-छोटे षटकोणीय क्रिस्टल मौजूद होते हैं। ऐसे में जब सूर्य की रोशनी इन क्रिस्टलों से गुजरती है तो प्रकाश मुड़ जाता है। ये रोशनी लगभग 22 डिग्री के कोण पर फैल जाती है। इससे सूर्य के दोनों ओर चमकीले प्रकाश के धब्बे बन जाते हैं। इसी वजह से ऐसा प्रतीत होता है कि आसमान में तीन सूर्य दिखाई दे रहे हैं।

why pilots see three suns while flying over the himalayas know the reason here in hindi
हिमालय के ऊपर उड़ते समय पायलटों को क्यों दिखाई देते हैं तीन सूर्य? - फोटो : freepik
हिमालय के ऊपर यह घटना ज्यादा क्यों दिखती है?

हिमालय क्षेत्र में यह घटना ज्यादा देखने को मिलती है क्योंकि:
  •  यहां ऊंचाई बहुत अधिक होती है
  •  वातावरण में बर्फ के क्रिस्टल ज्यादा मौजूद होते हैं
  •  तापमान काफी कम रहता है
  • आसमान में अक्सर Cirrus Clouds बनते हैं

इन परिस्थितियों में सूर्य की रोशनी का अपवर्तन साफ दिखाई देता है।

विज्ञापन
why pilots see three suns while flying over the himalayas know the reason here in hindi
हिमालय के ऊपर उड़ते समय पायलटों को क्यों दिखाई देते हैं तीन सूर्य? - फोटो : Adobe stock
यानी कि ये साफ है कि आसमान में तीन सूर्य दिखाई देना भ्रम नहीं है, बल्कि वास्तव में प्रकृति का एक अनोखा दृश्य है। यह घटना सूर्य की रोशनी और वायुमंडल में मौजूद बर्फ के क्रिस्टलों के कारण बनने वाला एक ऑप्टिकल प्रभाव है, जिसे विज्ञान में सन डॉग कहा जाता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed