बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर सहस्रधारा हेलिपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर हाथी पहाड़ के शीर्ष पर चांई गांव और लामबगड़ के बीच चट्टान से टकराकर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई जिसमें पायलट समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात तक शवों को सड़क तक लाने का कार्य जारी था। वहीं यूकाडा के दो हेलिकॉप्टरों की हवाई सेवा भी रोकी गई।
चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: माणा घूमकर लौट रहे थे यात्री, पायलट समेत छह की मौत, इधर-उधर बिखरे शव, तस्वीरें
2 of 5
चमोली में हेलीकॉप्टर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र चमोली के अनुसार हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे सेना की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। हेलिकॉप्टर पूरी तरह जल गया है।
3 of 5
चमोली में हेलीकॉप्टर हादसे बाद टीम
- फोटो : एजेंसी
मृतकों में दिल्ली निवासी पायलट हिमांशु सभरवाल (48) और कर्नाटक निवासी प्रताप (41), अरुण सालुंके (44), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एचएस नटराजा (51) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दुर्गम क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू टीम को मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
वायरल हो रहीं मृतकों की फोटो
हादसे में मारे गए कर्नाटक के निवासियों के नाम से ये फोटो खूब वायरल हो रह हैं पर आधिकारिक रूप से कहीं से भी साफ नहीं हो सका कि ये वास्तव में मृतकों की ही फोटो हैं या नहीं। इसलिए अमर उजाला इनकी पुष्टि नहीं करता है।

4 of 5
चमोली में हेलीकॉप्टर हादसा
- फोटो : एजेंसी
पहले चांई गांव के तोली नाला की ओर से टीम भेजी गई लेकिन रास्ता नहीं मिलने पर उसे लौटना पड़ा। इसके बाद पांडुकेश्वर की ओर से टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। खराब मौसम के कारण भी बचाव कार्य में दिक्कतें आईं।
5 of 5
चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कर्नाटक पुलिस में एसआई थे अरुण सालुंके
पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार ने बताया कि हेलिकॉप्टर हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना में हेलिकॉप्टर पूरी तरह जल गया है। मृतक अरुण सालुंके कर्नाटक पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। शवों को मोर्चरी में लाया जा रहा है। कर्नाटक पुलिस के माध्यम से मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।