😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
american vice president kamala harris finally shifted to Washington dc and now her old house s on sale
{"_id":"6039caf88ebc3ee9607574de","slug":"american-vice-president-kamala-harris-finally-shifted-to-washington-dc-and-now-her-old-house-s-on-sale","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महज 10 दिन में बिका कमला हैरिस का सैन फ्रांसिस्को वाला घर, 5.88 करोड़ रुपये मिले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
महज 10 दिन में बिका कमला हैरिस का सैन फ्रांसिस्को वाला घर, 5.88 करोड़ रुपये मिले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कमला हैरिस का घर
- फोटो : Daily mail london
Link Copied
अमेरिकी की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अब वॉशिंगटन डीसी में रहने वाली हैं, ऐसे में उन्हें अपना पुराना घर छोड़ना होगा। अभी तक कमला हैरिस सैन फ्रांसिस्को में बने अपने एक आलीशान घर में रहा करती थीं। कमला हैरिस का पुराना घर दो मंजिला है, जिसे आठ फरवरी को सोथबी इंटरनेशनल रियल्टी के ऐनी हरेरा के साथ ऑनलाइन सूचीबद्ध किया गया है। हालांकि दस दिन बाद ही एक अज्ञात खरीददार ने एक बेडरूम और बाथरूम वाले अपार्टमेंट को 5.88 करोड़ (7,99,000 डॉलर) रुपये में खरीद लिया है।
Trending Videos
2 of 5
कमला हैरिस का घर
- फोटो : Daily mail london
कमला हैरिस के सैन फ्रांसिस्को वाले घर का एरिया 1,069 स्क्वायर फुट है और मौजूदा समय में इस घर को कमला हैरिस की खरीदी हुई कीमत से 63 फीसदी ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है। कमला हैरिस ने साल 2004 में 3.59 करोड़ रुपये (489,000 डॉलर) में खरीदा था। उसी दौरान कमला हैरिस सैन फ्रांसिस्को की जिला अटार्नी बनी थीं। बता दें कि कमला हैरिस पहली ऐसी अश्वेत और दक्षिण अफ्रीकी महिला हैं, जिन्होंने ये पद हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कमला हैरिस का घर
- फोटो : Daily mail london
कमला हैरिस का यह घर सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण में स्थित है। जो बहुत सारे रेस्त्रां और नाइट क्लबों से भरा हुआ है। इस घर की पहली मंजिल पर लीविंग रूम और डाइनिंग रूम है। इसके अलावा गैस स्टोव के साथ किचन का सेटअप है। इसके अलावा एक आंगन, बाथरूम, एक चिमनी और कार्यालय के लिए छोटी सी जगह दी हुई है। वहीं दूसरी मंजिल पर बड़ा बेडरूम, बड़ा बाथरूम और टहलने के लिए काफी जगह मिल सकती है। ये बिल्डिंग 1998 में बनाई गई थी और हैरिस दूसरी ऐसी सदस्य हैं, जो इस घर में रही हैं। कमला हैरिस ने असली मालिक से ही साल 2004 में इस घर को खरीदा था।
4 of 5
कमला हैरिस का घर
- फोटो : Daily mail london
इस घर का प्रति माह खर्च का अनुमान लगभग 2.72 लाख रुपये है। इसमें घर की बीमा, मूलधन, बंधक सीमा, संपत्ति कर और दूसरे शुल्क शामिल हैं। कमला हैरिस अभी अस्थायी तौर पर ब्लेयर हाउस में रहती हैं, जो व्हाइट हाउस के सड़क के उस पार है और जो राष्ट्रपति का आधिकारिक गेस्टहाउस है। ब्लेयर हाउस में 119 कमरे, 14 बेडरूम, 35 बाथरूम, तीन औपचारिक डाइनिंग रूम, एक पुस्तकालय, एक जिम और एक ब्यूटी सैलून है।
विज्ञापन
5 of 5
कमला हैरिस का घर
- फोटो : Daily mail london
हालांकि सैन फ्रांसिस्को के अलावा कमला हैरिस के पास और भी घर हैं, जिसमें वॉशिंगटन डीसी में स्थित 3,500 स्क्वायर फुट का दो बेडरूम वाला घर भी शामिल है। वॉल स्ट्रीट जनरल के मुताबिक, कमला हैरिस ने साल 2017 में वॉशिंगटन डीसी में जो 1,700 स्क्वायर फीट का घर खरीदा था, उसमें एक डॉग वॉशिंग स्टेशन भी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X