फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत से पहले कई देशों ने कहा 'हैप्पी न्यू ईयर', इस देश में 2020 ने सबसे पहले दी दस्तक

Wed, 01 Jan 2020 07:20 AM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 01 Jan 2020 07:20 AM IST
विज्ञापन
New Year 2020: Many countries welcome and Celebrate new year before India
सिडनी में नए साल के मौके पर रंगारंग आतिशबाजी - फोटो : PTI

भारत में अभी नए साल के लिए थोड़ा इंतजार है। 2020 के स्वागत के लिए हमें अभी रात 12 बजने का इंतजार करना होगा। मगर कई देशों ने आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रम के साथ नववर्ष का स्वागत कर दिया है। सामोआ, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया जैसे देशों ने पहले ही नए दशक में कदम रख लिया है। हालांकि हमें अभी रात 12 बजे तक का इंतजार करना होगा। इन देशों में घड़ियों में जैसे ही रात के 12 बजे, रंगबिरंगी आतिशबाजी से पूरा आसमान रंगों से नहा गया और लोग खुशी से झूम उठे। 


 

सामोआ में सबसे पहले दस्तक 

New Year 2020: Many countries welcome and Celebrate new year before India
New Year in Samao - फोटो : Social Media
दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत समोआ और क्रिसमस आइलैंड/किरीबैती में किया गया। इस तटीय देश ने आतिशबाजियों के साथ 2020 का स्वागत किया। 

 

न्यूजीलैंड की आतिशबाजी

New Year 2020: Many countries welcome and Celebrate new year before India
आकलैंड में जश्न - फोटो : ANI
नए साल का स्वागत करने में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड रहा। न्यूजीलैंड के आकलैंड शहर में स्काई टॉवर में आतिशबाजी का नजारा मंत्रमुग्ध करने वाला रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया  में रंगबिरंगी आतिशबाजी 

New Year 2020: Many countries welcome and Celebrate new year before India
सिडनी में नए साल का स्वागत - फोटो : PTI
इसी तरह आस्ट्रेलिया के सिडनी में भी आसमान में रंग बिरंगी आतिशबाजी से नए साल का स्वागत किया गया। 

 
विज्ञापन
New Year 2020: Many countries welcome and Celebrate new year before India
Celebration in Tokyo - फोटो : PTI
एशियाई देशों की बात की जाए तो जापान, दक्षिण कोरिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत होगा। जापान और दक्षिण कोरिया में भारत के समय के मुताबिक रात 8:30 बजे नया साल शुरू हुआ। 

भारत से पहले चीन, बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। चीन में रात 9:30 बजे, म्यांमार में रात 11 बजे और बांग्लादेश में रात 11:30 बजे नए साल का स्वागत होगा। इसी तरह नेपाल में रात 11:45 पर नए साल का जश्न होगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed