सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में पाकिस्तान की पांच महिला मंत्री : दो की खूबसूरती के हो रहे चर्चे, तीन ने बेबाकी से दुनियाभर में कमाई शोहरत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 21 Apr 2022 12:57 PM IST
सार

हिना को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया है। वह अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। इसी तरह शाजिया मर्री हैं। शाजिया भी अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा शेरी रहमान, मरियम औरंगजेब और आयशा गौस पाशा को भी शहबाज शरीफ की कैबिनेट में जगह मिली है। 

विज्ञापन
Pakistan New Cabinet 2022 Portfolio 5 Pakistani Women Ministers Two Most Beautiful 3 Have Worldwide Fame with Impunity
पाकिस्तान में पांच महिलाओं को मंत्री बनाया गया है। - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान में नई सरकार का गठन हो चुका है। मंगलवार को शहबाज शरीफ मंत्रिमंडल के 37 नए मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें पांच महिलाएं भी शामिल रहीं। ये महिला मंत्री हैं हिना रब्बानी खैर, शेरी रहमान, मरियम औरंगजेब, आयशा गौस पाशा और शाजिया मारी। 
loader


हिना को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया है। वह अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। इसी तरह शाजिया मर्री भी हैं। शाजिया भी अपने लुक को लेकर पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा शेरी रहमान, मरियम औरंगजेब और आयशा गौस पाशा को भी शहबाज शरीफ की कैबिनेट में जगह मिली है। ये तीनों पाकिस्तानी लीडर्स अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। आइए एक-एक करके पांचों महिला मंत्रियों के बारे में जानते हैं...

 
Trending Videos
Pakistan New Cabinet 2022 Portfolio 5 Pakistani Women Ministers Two Most Beautiful 3 Have Worldwide Fame with Impunity
हिना रब्बानी - फोटो : अमर उजाला
1. हिना रब्बानी खैर
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की हिना रब्बानी खार का जन्म 19 नवंबर 1977 को पाकिस्तान के पंजाब स्थित मुल्तान में हुआ था। वह जाट परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पिता गुलाम नूर रब्बानी खार एक रसूखदार राजनीतिक शख्सियत रहे। वह सांसद भी रहे। हिना रब्बानी ने लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एलयूएमएस) से बीएससी इकनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई की है। इसके बाद एमएससी करने के लिए वह अमेरिका चली गईं। 2002 में हिना रब्बानी खार ने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सियासत में कदम रखा। वह पहली बार मुजफ्फरगढ़ से सांसद चुनी गईं। इसके बाद उन्हें शौकत अजीज की सरकार में इकनॉमिक अफेयर्स मामलों का राज्यमंत्री बनाया गया। 2008 में फिर से वह चुनाव जीत गईं और इस बार उन्हें केंद्रीय वित्त और उद्योग विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया। 

हिना 2008 में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के साथ जुड़ गईं थीं। यहीं से उनकी और पीपीपी के युवा नेता बिलावल भुट्टो की नजदीकियां बढ़ गईं। पीपीपी चीफ बिलावल भुट्टो और हिना रब्बानी के इश्क के चर्चे भी खूब होते हैं। 2011 में हिना को विदेश राज्य मंत्री बनाया गया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिना की खूबसूरती के चर्चे होने लगे। विदेश मंत्री बनने के बाद हिना दो दिन के भारत दौरे पर आईं। तब उनकी तस्वीरें खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan New Cabinet 2022 Portfolio 5 Pakistani Women Ministers Two Most Beautiful 3 Have Worldwide Fame with Impunity
शेरी रहमान - फोटो : अमर उजाला
2. शेरी रहमान
अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत शेरी रहमान को जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है। संभावना जताई जा रही है कि शेरी रहमान को मंत्री बनाए जाने से पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को एक नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने पहले सूचना मंत्री के रूप में काम किया था। उन्होंने मीडिया सेंसरशिप पर अपनी सरकार के साथ मतभेद विकसित होने के बाद 2019 में इस्तीफा दे दिया था। शेरी की मां स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की वाइस प्रेसिडेंट रह चुकी हैं। शेरी का जन्म 21 दिसंबर 1960 को कराची में हुआ था। 2002 में वह पहली बार महिला आरक्षित सीट से सांसद चुनी गईं थीं। 2011 से 2013 के बीच वह अमेरिका में पाकिस्तान की राजदूत के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। 
Pakistan New Cabinet 2022 Portfolio 5 Pakistani Women Ministers Two Most Beautiful 3 Have Worldwide Fame with Impunity
मरियम औरंगजेब - फोटो : अमर उजाला
3. मरियम औरंगजेब
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (पीएमएल-एन) की नेता मरियम औरंगजेब को पाकिस्तान का नया सूचना मंत्री बनाया गया है। मरियम अपनी बेबाकी के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। 2013 में वह पहली बार महिलाओं के लिए आरक्षित सीट से सांसद चुनी गईं थीं। औरंगजेब को मरियम नवाज का करीबी माना जाता है। दोनों एकसाथ कई क्षेत्रों में काम कर चुकी हैं। औरंगजेब की मां ताहिरा औरंगजेब भी सांसद रह चुकी हैं।  
विज्ञापन
Pakistan New Cabinet 2022 Portfolio 5 Pakistani Women Ministers Two Most Beautiful 3 Have Worldwide Fame with Impunity
आयशा गौस पाशा - फोटो : अमर उजाला
4. आयशा गौस पाशा
आयशा गौस पाशा को पाकिस्तान का नया वित्त राज्य मंत्री बनाया गया है। आयशा जून 2013 में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) (पीएमएल-एन) के उम्मीदवार के रूप में पंजाब की प्रांतीय असेंबल के लिए चुनी गईं। मई 2015 में उन्हें प्रधानमंत्री के प्रांतीय कैबिनेट में शामिल किया गया। उन्हें पंजाब का वित्त मंत्री भी बनाया गया था। 2018 के आम चुनाव में पंजाब की महिलाओं के लिए आरक्षित सीट से पीएमएल-एन के टिकट पर चुनाव लड़ीं और जीत हासिल की। 

आयशा का जन्म तीन मार्च 1962 को लाहौर में हुआ था। आयशा ने कराची यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स की पढ़ाई की है। पाशा के पति हफीज पाशा भी पाकिस्तान के बड़े अर्थशास्त्री माने जाते हैं। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed