Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Political Crisis in Pakistan: Who is Maryam Nawaz? Who forced Imran Khan to resign from the post
{"_id":"6247ce98e9c633525129b97b","slug":"political-crisis-in-pakistan-who-is-maryam-nawaz-who-forced-imran-khan-to-resign-from-the-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: कौन हैं मरियम नवाज? जिन्होंने इमरान खान को कुर्सी छोड़ने के लिए कर दिया मजबूर ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: कौन हैं मरियम नवाज? जिन्होंने इमरान खान को कुर्सी छोड़ने के लिए कर दिया मजबूर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:28 AM IST
सार
पाकिस्तान में इमरान सरकार अविश्वास प्रस्ताव हार चुकी है। इमरान के खिलाफ नेशनल असेंबली में 174 वोट पड़े। इमरान की सरकार गिराने के पीछ मरियम नवाज की भी अहम भूमिका रही है। तो आइए जानते हैं कौन हैं मरियम नवाज? इनका राजनीति से क्या है लेना देना?
विज्ञापन
1 of 5
कौन हैं मरियम नवाज?
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पाकिस्तान में पिछले हफ्ते से चल रहे सियासी संकट का शनिवार रात अंत हो गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देर रात नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई और इसी के साथ इमरान सरकार गिर गई। वोटिंग के दौरान विपक्ष को 174 वोट मिले। इसी के साथ पीएमएल-एन नेता शहबाज शरीफ का प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है।
लेकिन इस सियासी भूचाल के बीच पाकिस्तान की सियासत में एक नाम बहुत तेजी से उभरा, जिसने प्रधानमंत्री इमरान खान की नाक में दम कर दिया। यह नाम है मरियम नवाज। इन्होंने न केवल इमरान खान की सियासत में भूचाल ला दिया, बल्कि इमरान सरकार के गिराने के पीछे भी मरियम नवाज का नाम सबसे ऊपर है। तो आइए जानते हैं कौन हैं मरियम नवाज? इनका राजनीति से क्या है लेना देना?
कौन हैं मरियम नवाज?
2 of 5
मरियम नवाज
मरियम नवाज एक राजनीतिक परिवार से ही हैं। हालांकि, उन्होंने राजनीति में कदम बहुत देर में रखा, लेकिन अब वह बखूबी अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। दरअसल, मरियम पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी हैं। वह पाकिस्तान के विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
2012 में राजनीति में रखा कदम
3 of 5
मरियम नवाज
- फोटो : ANI
मरियम ने राजनीति में कदम बहुत देर से रखा। वह 2012 में राजनीति में आईं और अपने पिता नवाज शरीफ के चुनावी कैंपेन की बागडोर संभाली। इसके बाद ही 2013 में नवाज शरीफ की पार्टी को जीत मिली थी। इसके बाद पार्टी की यूथ विंग की कमान भी मरियम ने ही संभाली। हालांकि, उनके पिता नवाज शरीफ के राजनीति से अलग होने के बाद पार्टी का नेतृत्व मरियम ही कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इमरान खान के लिए बन गई मुसीबत
4 of 5
मरियम नवाज- इमरान खान
- फोटो : अमर उजाला
इमरान खान के खिलाफ पूरा विपक्ष लामबंद हो गया। इस विपक्ष में मरियम खास तौर पर उनके लिए मुसीबत बनी। उनकी भाषण शैली और लगाए गए आरोपों के चलते ही पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर से प्रधानमंत्री को पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने इमरान खान को चुनौती दी थी कि सदन में सरकार बनाए रखन के लिए 172 का आंकड़ा पूरा करके दिखाओ।
विज्ञापन
पीएम पद के उम्मीदवार की कर चुकी थीं घोषणा
5 of 5
मरियम नवाज शरीफ
- फोटो : social media
विपक्षी पार्टी पीएमएल-एन ने नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था। इस घोषणा के बाद से ही इमरान खान की विदाई की अटकलें और भी ज्यादा तेज हो गई थी। नवाज शरीफ की बेटी और पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने बताया था कि पार्टी ने शहबाज शरीफ को पीएम पद का प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।