सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जंग की पांच दर्दनाक कहानियां: रूसी सैनिकों ने दो दोस्तों के हाथ-पैर काटकर मारी गोली, दुष्कर्म के बाद 23 साल की महिला को गोलियों से भूना

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 27 Apr 2022 09:50 AM IST
सार

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 61 दिन हो चुके हैं। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों को कब्जे में लेकर भारी तबाही मचाई है। इन शहरों से हर रोज दर्दनाक कहानियां सामने आ रही हैं। आज हम आपको युद्ध क्षेत्र से रूसी सैनिकों की बर्बरता की ऐसी ही पांच कहानियां बताने जा रहे हैं... 
 

विज्ञापन
Russia Ukraine War 5 Stories: Russian Soldiers Cut off the Hands and Feet of 2 Friends Rape 23-Year-Old Ukrainian Woman
रूस-यूक्रेन युद्ध की पांच दर्दनाक कहानियां। - फोटो : अमर उजाला
रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 61 दिन हो चुके हैं। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों को कब्जे में लेकर भारी तबाही मचाई है। इन शहरों से हर रोज दर्दनाक कहानियां सामने आ रही हैं। आज हम आपको युद्ध क्षेत्र से रूसी सैनिकों की बर्बरता की ऐसी ही पांच कहानियां बताने जा रहे हैं... 
loader

 
Trending Videos
Russia Ukraine War 5 Stories: Russian Soldiers Cut off the Hands and Feet of 2 Friends Rape 23-Year-Old Ukrainian Woman
पोते के ताबूत के पास रोतीं दादी और इनसेट में एलिसी रयाबुकोन। जिनकी रूसी गोलीबारी में मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
पहली कहानी : गांव से निकलने की इजाजत दी, फिर गोलियां बरसा दीं 
यह कहानी यूक्रेन की राजधानी कीव के पूर्वी हिस्से में स्थित प्रेममोहा गांव की है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव में बड़ी संख्या में लोग फंस गए थे। 11 मार्च को रूसी सैनिकों ने लोगों को गांव से निकलने की इजाजत दी। जैसे ही लोग घरों से निकले, रूसी सैनिकों ने धोखे से फायरिंग कर दी। इसमें 14 साल के एलिसी रयाबुकोन की मौत हो गई।

रयाबुकोन की मां एना कहती हैं, 'जैसे ही हम लोग गांव से निकलने लगे, रूसी सैनिकों ने हर तरफ से फायरिंग शुरू कर दी। मैं अपने बच्चों के साथ एक कार में बैठी थी। इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई। हम लोग नीचे छिप गए। खिड़की के पास बैठे अपने छोटे बेटे को मैंने किसी तरह खींच लिया और उसकी जान बच गई, लेकिन बड़े बेटे को नहीं बचा सकी।’  
विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Ukraine War 5 Stories: Russian Soldiers Cut off the Hands and Feet of 2 Friends Rape 23-Year-Old Ukrainian Woman
10 महीने के बेटे मिशा प्रियमाक के साथ तत्याना - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी कहानी : 10 महीने के बच्चे को लेकर जंग में 17 दिन फंसी रही महिला
ये कहानी यूक्रेनी महिला तत्याना की है। 27 साल की तत्याना अपने दस महीने के बेटे मिशा प्रियमाक के साथ 'लिंबो' में 17 दिन तक फंसी रहीं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, तत्याना यूक्रेन छोड़कर बाहर निकलना चाहती थीं, लेकिन उनके पास उनके 10 महीने के बेटे का वीजा नहीं था। अधिकारियों ने कहा कि बगैर बच्चे के वीजा के वह दूसरे देश नहीं जा सकतीं। नियमों के अनुसार, पांच साल से कम उम्र के बच्चों को भी 'बायोमेट्रिक टेस्ट' से गुजरना पड़ता है। छोटे बच्चों के लिए फिंगर प्रिंट अनिवार्य है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को यात्रा करने की अनुमति देने में समय लगा। 17 दिन के इंतजार के बाद ही उसे वीजा मिल पाया। 
Russia Ukraine War 5 Stories: Russian Soldiers Cut off the Hands and Feet of 2 Friends Rape 23-Year-Old Ukrainian Woman
मकिशैवा का घर और दुकान दोनों बर्बाद हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरी कहानी : जब रूसी सैनिकों से भिड़ गई 82 साल की महिला 
ये दास्तां यूक्रेन के समुद्री इलाके ओडेसा की रहने वाली मकिशैवा की है। 82 साल की मकिशैवा की एक छोटी सी चिकेन शॉप थी, जिसे रूसी मिसाइल ने तबाह कर दिया। मकिशैवा ने बीबीसी को बताया कि जब रूसी सैनिकों ने यूक्रेन को घेरा और कीव की तरफ बढ़ने लगे तब भी वह नहीं डरीं, लेकिन एक दिन अचानक एक मिसाइल ने उनके घर और दुकान को बर्बाद कर दिया। बमबारी में उनका एक पड़ोसी भी मारा गया। इसके बाद रूसी सैनिक हर रोज उनके एरिया में आने लगे। 

मकिशैवा कहती हैं, 'उन (रूसी सैनिकों) लोगों ने सारा घर बर्बाद कर दिया। मुझे बस इतना पता है कि एक मिसाइल आकर गिरा और घर तबाह हो गया।'

वह आगे कहती हैं, 'मैंने मुर्गियों को अपने साथ रखा, क्योंकि मुझे खाने के लिए कुछ चाहिए था। मेरे पास केवल आलू के कुछ भी नहीं है। यहां न पानी है, न गैस। रूसी सैनिक तीन राउंड में आए। पहले राउंड में वो काफी हिंसक थे। एक दिन बहुत सारे सैनिक घर में घुस आए और मुझसे से कहा- 'तहखाने में जाओ। मैंने उनसे कहा 'मुझे मार डालो, लेकिन मैं नहीं जाऊंगी।' 
विज्ञापन
Russia Ukraine War 5 Stories: Russian Soldiers Cut off the Hands and Feet of 2 Friends Rape 23-Year-Old Ukrainian Woman
सबसे दाएं पावेल खोलोदेंको और सबसे बाएं विक्टर बलाई। - फोटो : सोशल मीडिया
चौथी कहानी : दो दोस्तों के हाथ-पैर काटे, फिर मार दी गोली
ये रूह कंपाने वाली दास्तां है। यूक्रेन की राजधानी कीव के नजदीक एक गांव में दो दोस्त रहते थे। इनके नाम पावेल खोलोदेंको और विक्टर बलाई थे। दोनों साथ पले-बढ़े और सेना में भर्ती हो गए। दोनों की उम्र 28 साल थी।

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए दोनों सैनिकों में से एक की मां ने घटना की जानकारी दी। रोते हुए 48 साल की तेतियाना खोलेदेंको ने कहा, 'एक दिन हमारा संपर्क बच्चों से टूट गया। बाद में उनकी लाशें एक जंगल में मिली। उन दोनों पर बहुत ज्यादा टॉर्चर हुए। उनके शरीर का कोई ऐसा अंग नहीं था, जिसको सही छोड़ा गया हो। अंगुलियां, हाथ, टांगें सबकुछ अलग कर दिए गए। पावेल के मुंह में राइफल डालकर गोली मारी गई। यह बहुत ही भयानक रहा होगा।'
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed