फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Usha Vance: 'जेडी वेंस के बच्चों को पीएम मोदी में दिखी दादाजी की झलक', उषा ने भारत-अमेरिकी रिश्ते पर भी की बात

Tue, 03 Jun 2025 11:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 03 Jun 2025 11:49 AM IST
सार

अमेरिका-भारत रणनीतिक भागीदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) नेतृत्व शिखर सम्मेलन के आठवें संस्करण में सोमवार को भारत की यात्रा को याद करते हुए उषा वेंस ने कहा, 'यह वास्तव में हमारे लिए यादगार यात्रा थी।' वेंस 21-24 अप्रैल तक भारत में थे। वे जयपुर और आगरा की यात्रा से पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे।

विज्ञापन
Second Lady Usha Vance Kids put PM Modi in grandfather category immediately talk about India-US ties
वेंस दंपती के साथ पीएम मोदी - फोटो : ANI

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ने अप्रैल में अपने भारत दौरे को परिवार के लिए यादगार लम्हा बताया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार इस यात्रा को कभी नहीं भूला पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके तीन छोटे बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में उनके दादाजी की झलक दिखी। उन्होंने पीएम मोदी से मिलते ही उन्हें दादा की श्रेणी में डाल दिया है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अप्रैल में भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा की थी। उनके साथ उषा वेंस और उनके तीन छोटे बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल भी थे।

Second Lady Usha Vance Kids put PM Modi in grandfather category immediately talk about India-US ties
पीएम मोदी के साथ जेडी वेंस और उषा वेंस - फोटो : PTI

उषा वेंस ने इस बात पर जोर दिया कि पीएम मोदी से मुलाकात वास्तव में बहुत खास थी। उन्होंने कहा, 'हमें उनसे पहले भी मिलने का मौका मिला था। पेरिस यात्रा के दौरान बच्चों की नींद पूरी नहीं हो पाई थी। ऐसे में जब बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को देखा, तो उन्हें सफेद दाढ़ी और सफेद बालों वाले एक भारतीय व्यक्ति में अपने दादाजी की झलक देखी। इसलिए वे उनसे बहुत प्रभावित हैं। वे उनसे बहुत प्यार करते हैं। पीएम मोदी ने भी उस दिन हमारे पांच वर्षीय बच्चे को जन्मदिन का तोहफा देकर वास्तव में इस रिश्ते को और मजबूत किया।' वेंस और पीएम मोदी फरवरी में एआई एक्शन समिट के दौरान फ्रांस में मिले थे।

Second Lady Usha Vance Kids put PM Modi in grandfather category immediately talk about India-US ties
जेडी और उषा वेंस के साथ पीएम मोदी - फोटो : PTI

उन्होंने याद किया कि जब वेंस परिवार दिल्ली में पीएम मोदी के आवास पर गया था, तो उसके बच्चे उनके पास दौड़े और उन्हें गले लगा रहे थे। वे उनके प्रति अविश्वसनीय रूप से दयालु और उदार थे। उन्होंने कहा कि उनके पति और प्रधानमंत्री के बीच बातचीत बहुत उत्पादक थी और यह हमारे लिए उस व्यक्तिगत संबंध को मजबूत करने का एक वास्तविक अवसर था, जो मुझे लगता है कि केवल अच्छे के लिए है। वेंस ने आगे कहा कि महामारी और उनके पति के राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण उनके बच्चे पहले कभी भारत नहीं आए थे, लेकिन वे इस देश, कहानियों, भोजन, दादा-दादी और दोस्तों के साथ संबंधों के बारे में बहुत कुछ जानते हुए बड़े हुए हैं। इसलिए यह उनके दृष्टिकोण से एक तरह से मन को झकझोर देने वाला अनुभव था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Second Lady Usha Vance Kids put PM Modi in grandfather category immediately talk about India-US ties
पीएम मोदी और जेडी वेंस - फोटो : PTI

आंध्र प्रदेश का जिक्र करते हुए, जहां उनके माता-पिता कृष चिलुकुरी और लक्ष्मी चिलुकुरी रहते हैं, उन्होंने कहा कि हम अपनी अगली यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और देश के उन हिस्सों में जाने की कोशिश कर रहे हैं, जहां मेरा परिवार रहता है। वेंस ने कहा कि जब उनका परिवार प्रधानमंत्री के आवास पर था, तो उनका बेटा हर चीज से प्रभावित हुआ और फिर उसके लिए खाने के लिए उपलब्ध आमों की पूरी गाड़ी से भी प्रभावित हुआ। वह इतना खुश हुआ कि उसने प्रधानमंत्री से कहा कि उसे लगता है कि वह शायद वहां रह सकता है और अपनी योजनाएं बनाने लगा। उसे यह बहुत पसंद आया।

विज्ञापन
Second Lady Usha Vance Kids put PM Modi in grandfather category immediately talk about India-US ties
जेडी वेंस और उषा वेंस से मिलते पीएम मोदी - फोटो : ANI

'भारत-अमेरिका संबंध मेरे लिए बहुत निजी'
वेंस ने भारत-अमेरिका संबंधों को अपने लिए बहुत निजी बताया। उन्होंने कहा कि यह द्विपक्षीय संबंधों के लिए महान अवसर है, जो कभी-कभी उतार-चढ़ाव में रहा है। यह हमेशा से एक ऐसा रिश्ता रहा है, जिसे मैंने व्यक्तिगत रूप से बहुत महत्वपूर्ण माना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed