फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 महिलाओं की टीम पर दांव लगाने वाले प्रधानमंत्री

Thu, 14 Jun 2018 01:31 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
Spain's new female-dominated Cabinet sworn in 11 women in cabinet of Pedro Sánchez
spain
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज 2 जून को जब अपने पद की शपथ ले रहे थे तब उनके जेहन में आठ मार्च को हुए महिला आंदोलन की तस्वीरें ताजा थीं। सांचेज ने अपना मंत्रिमंडल तय किया और मंत्रिमंडल के 17 में से 11 अहम पदों के लिए महिलाओं को चुनकर नया रिकॉर्ड बना दिया।


स्पेन के प्रधानमंत्री ने कैबिनेट में महिलाओं को 61 फीसद से ज्यादा प्रतिनिधित्व देने के लिए देश में हुई महिलाओं की पहली आम हड़ताल (फेमिनिस्ट स्ट्राइक) का जिक्र किया। "आठ मार्च को फेमनिस्ट मूवमेंट के जरिए स्पेन में बदलाव की जो लहर दिखी, ये मंत्रिमंडल उसका प्रतिबिंब है।" स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने अपनी कैबिनेट में 11 महिलाओं को जगह दी है।
Spain's new female-dominated Cabinet sworn in 11 women in cabinet of Pedro Sánchez
spain
महिलाओं के सपनों को मिले नए पंख
सांचेज साल 2014 में सोशलिस्ट पार्टी के मुखिया बने थे। उसके पहले उनका नाम कभी ज्यादा चर्चा में नहीं रहा। सांचेज ने पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने का वादा किया था। साल 2015 और 2016 के चुनावों में मिली हार के बाद उन्हें पार्टी की कमान छोड़नी पड़ी लेकिन वो लौटे और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी पीपुल्स पार्टी के प्रधानमंत्री मारियानो रखॉय के खिलाफअविश्वास प्रस्ताव लाए।

रखॉय हटे और स्पेन की बागडोर सांचेज के हाथ आ गई। सांचेज ने अपनी कैबिनेट के जरिए देश की आधी से ज्यादा आबादी को नए ख्वाब दे दिए।
Spain's new female-dominated Cabinet sworn in 11 women in cabinet of Pedro Sánchez
spain
महिलाओं की मांग का असर

उनके मंत्रिमंडल में महिलाओं के दबदबे पर अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार प्रोफेसर हर्ष पंत कहते हैं, "इसका काफी सांकेतिक महत्व है। मुझे लगता है कि नीचे से एक मांग उठ रही थी कि महिलाओं का इतना कम प्रतिनिधित्व क्यों है, ख़ासकर उन देशों में जहां महिला आंदोलन काफी मजबूत रहे हैं। मुझे लगता है कि इससे सरकार और राजनीतिक तबकों पर दबाव पड़ रहा है और हम इस तरह के बदलाव देख रहे हैं।"

लेकिन, स्पेन में महिलाओं को सरकार में बड़े पैमाने पर प्रतिनिधित्व पहली बार नहीं मिला है। यूरोप की राजनीति पर नजर रखने वाली और पेरिस में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार वैजू नरावने बताती हैं कि सोशलिस्ट पार्टी की सरकारों में महिलाओं को अहमियत मिलती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Spain's new female-dominated Cabinet sworn in 11 women in cabinet of Pedro Sánchez
spain
वो कहती हैं, "हमने ये देखा है कि जब होजे लुइस जपातेरो सोशलिस्ट पार्टी की ओर से स्पेन के प्रधानमंत्री बने थे, तब उन्होंने भी काफी सारी औरतों को बहुत बड़े पदों पर नामित किया था। तब स्पेन में पहली बार एक महिला (कारमैन चकोन) रक्षामंत्री थीं।"

बिना बाइबिल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले पेद्रो सांचेज

जपातेरो की कैबिनेट में 50 फीसदी महिलाएं थीं जबकि सांचेज ने उनसे 11 फीसद ज्यादा महिलाओं को जगह देकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। महिलाओं को कैबिनेट में बराबरी की जगह देने वाले कनाडा, स्वीडन और फ्रांस जैसे देशों से स्पेन काफी आगे निकल गया है।

वैजू नरावने कहती हैं, "यूरोप में जो देश सबसे ज़्यादा प्रगतिशील कहे जाते हैं, उनमें औरतों को आगे लाने की सोच दिखती है। लेकिन अगर इस मामले में हम अमरीका समेत बाक़ी देशों की तरफ देखें तो वो काफी पीछे रह गए हैं।"
विज्ञापन
Spain's new female-dominated Cabinet sworn in 11 women in cabinet of Pedro Sánchez
spain
संयुक्त राष्ट्र की ओर से दुनिया भर की सरकारों पर एक रिपोर्ट तैयार की गई जिसे जनवरी 2017 में जारी किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त किसी भी देश की कैबिनेट में 52।9 फीसदी से ज्यादा महिलाएं नहीं थीं। सिर्फ छह ऐसे देश थे जिनके मंत्रिमंडल में पचास फीसदी या उससे ज्यादा महिलाएं थीं और तेरह ऐसे देश थे जिनके मंत्रिमंडल में कोई महिला ही नहीं थी।

स्पेन में महिला दिवस के मौके पर लाखों औरतों ने सड़क पर उतरकर लैंगिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed