सब्सक्राइब करें

Ukraine Russia War: यूक्रेन पर हमले लगातार तेज करता जा रहा है रूस, तस्वीरों में देखिए कैसे हैं हालात

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 04 Mar 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
Ukraine Russia war getting intense with time see pictures Kharkiv Mariupol ZNPP see images
रूस ने किया जपोरिजिया में परमाणु संयंत्र पर कब्जा - फोटो : twitter/KyivPost

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 9वां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन को चारों ओर से घेर रही है। यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी सेना ने कब्जे का दावा किया है। इस बीच जपोरिजिया में परमाणु संयंत्र पर भी रूसी सेना ने हमला बोलकर नियंत्रण कर लिया है। यह यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र है। यूक्रेन की 25 से 30 फीसदी परमाणु ऊर्जा की इसी परमाणु संयंत्र से आपूर्ति की जाती है। 

Trending Videos
Ukraine Russia war getting intense with time see pictures Kharkiv Mariupol ZNPP see images
यूक्रेन में रूस की तबाही - फोटो : twitter/KyivPost

जपोरिजिया परमाणु संयंत्र पर हमला करने के बाद इस पर कब्जा करने के दौरान रूसी सैनिकों ने तीन नेशनल गार्ड्समैन की हत्या कर दी। इसके अलावा दो लोग घायल हुए हैं। इस हमले को यूक्रेन समेत अमेरिका जैसे देशों ने युद्ध अपराध करार दिया है। अमेरिका ने कहा कि यूरोप से सबसे बड़े पावर प्लांट पर पुतिन की गोलाबारी उनके आतंक के शासन को एक कदम और आगे ले गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ukraine Russia war getting intense with time see pictures Kharkiv Mariupol ZNPP see images
Ukraine captured Russian Self propelled anti aircraft Pantsir-C1 - फोटो : twitter/KyivPost

यूक्रेन के माइकोलाइव प्रांत में स्थित बश्तंक में रूसी सेनाओं ने एक स्कूल ने निदेशक को गोली मार दी। पश्चिमी देशों की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रूस ने अपनी सैन्य कार्रवाई तेज की है। उधर, इसी प्रांत में यूत्रेन के सशस्त्र बलों ने रूस के सेल्फ प्रोपेल्ड एंटी एयरक्राफ्ट पैंटिर सी-1 युद्धक वाहन को कब्जे में ले लिया है। दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति दिनोंदिन गंभीर हो रही है।

Ukraine Russia war getting intense with time see pictures Kharkiv Mariupol ZNPP see images
Russia Ukraine War - फोटो : twitter/KyivPost

चेर्निहीव में रूसी विमानों द्वारा की गई भीषण बमबारी में 47 लोगों की मौत होने की और करीब 18 के घायल होने की खबर है। यहां रूसी बलों ने रिहायशी इलाकों, दो स्कूलों और कई ऊंची इमारतों को निशाना बनाया है। हालांक, रूस यही दावा कर रहा है कि हम यूक्रेन में रिहायशी इलाकों पर कोई हमला नहीं कर रहे हैं। लेकिन, यहां की स्थितियां कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। 

विज्ञापन
Ukraine Russia war getting intense with time see pictures Kharkiv Mariupol ZNPP see images
दुनिया के सबसे बड़े विमान को रूसी बलों ने लगाई आग - फोटो : twitter/KyivPost

27 फरवरी को रूसी सेना ने दुनिया के सबसे बड़े विमान AN-225 MRIYA को आग के हवाले कर दिया था। इसे लेकर यूक्रेन ने कहा है कि वह विमान को आग लगा सकते हैं लेकिन यूक्रेनी नागरिकों के स्वप्न को समाप्त नहीं कर सकते। आज इस युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) ने स्वतंत्र जांच के लिए एक आयोग के गठन पर प्रस्ताव को पारित कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed