सब्सक्राइब करें
25 September Audio Bulletin: Listen to the updates of every news till now in minutes
आज की बड़ी खबरें

25 सितंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

25 September 2020

Play
2:49
Follow Us
 1.किसानों से झूठ बोलने वाले लोग उनके कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं- पीएम मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों से जिन्होंने हमेशा झूठ बोला है वो लोग इन दिनों अपने राजनीतिक स्वार्थ की वजह से किसानों के कंधे पर रखकर चला रहे हैं 2.नए कृषि विधेयक से किसान बनेंगे गुलाम : राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत बंद का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा  कि मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि नए कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बनाएंगे। 3.28 अक्तूबर, तीन और सात नवंबर को होंगे मतदान चुनाव आयोग ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखों का एलान कर दिया है। पहले चरण का मतदान 28 अक्तूबर को किया जाएगा तो दूसरे चरण के लिए तीन और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को मतदान किए जाएंगे। 4.दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सड़क को जाम कर दिया है और प्रदर्शन कर रहे हैं. नोएडा के एडिशनल डीसीपी का कहना है कि हमने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है, इसलिए लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. 5.प्रियंका गांधी  ने मोदी सरकार को घेरा कृषि बिल को लेकर प्रियंका गांधी ने भी मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि किसानों से MSP छीन ली जाएगी. उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा 6.कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर जम्मू-कश्मीर में कश्मीर जोन पुलिस ने शुक्रवार सुबह लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया है। उनके पास के भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं। 7.कोरोना काल में रोजाना लापता हुए 11 मासूम कोरोना काल की बंदी के बावजूद दिल्ली में बच्चों के गायब होने का सिलसिला नहीं थमा है। बीते आठ महीने में औसतन हर दिन 11 बच्चे घर पर वापस नहीं लौटे। 8.यूपी में सभी सीटों पर पंचायत चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने मीडिया से कहा कि पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 9.वाराणसी : पूर्व प्रधान के बेटे को हाथ-पैर बांध कर पेड़ पर लटकाया वाराणसी के वाजिदपुर गांव के पूर्व प्रधान प्रेम कुमार के बेटे बृजेश (22) का शव शुक्रवार की सुबह घर से चंद कदम की दूरी पर नीम के पेड़ की डाल के सहारे फंदे से लटका मिला 10.पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का 74 साल की उम्र में निजी अस्पताल में निधन प्रख्यात पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का शु्क्रवार दोपहर 1.04 बजे चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है।  

25 सितंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

Election
एप में पढ़ें

Followed