{"_id":"6a9ea359bb2fd3318c017a15","slug":"276-kg-of-heroin-sent-via-drone-seized-one-arrested-gurdaspur-news-c-69-1-spkl1011-103347-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: ड्रोन से भेजी 2.76 किलो हेरोइन पकड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: ड्रोन से भेजी 2.76 किलो हेरोइन पकड़ी, एक गिरफ्तार
Mon, 07 Sep 2026 05:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 07 Sep 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक सीमा पर सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस के रूप में निभाई अहम भूमिका
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। गुरदासपुर पुलिस ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से ड्रोन के जरिये भेजी गई नशे की खेप को पकड़ा है। रावी नदी के किनारे मुस्तैदी के दौरान 2 किलो 760 ग्राम हेरोइन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस भूमिका को दर्शाती है।
यह कार्रवाई पंजाब सरकार की युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत की गई। स्पेशल ब्रांच गुरदासपुर और थाना बहरामपुर की टीम ने इसमें अहम भूमिका निभाई। पुलिस को सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन गतिविधि की सूचना मिली थी। इसके बाद रावी नदी के किनारे नाकाबंदी कर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को शक के आधार पर रोका गया। उप पुलिस अधीक्षक, दीनानगर की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन के पांच पैकेट मिले।
आरोपी और आगे की जांच
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ टीटा (34) के रूप में हुई है। वह राजपुर चेबे, वर्तमान निवासी नई आबादी, चंडीगढ़ का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि हेरोइन की यह खेप ड्रोन से सीमा पार से मंगवाई गई थी। थाना बहरामपुर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उसके लिंक की जांच करेगी। एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में गुरदासपुर पुलिस ने 6 मामले दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान करीब 7.2 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल और एक रिवॉल्वर भी बरामद किए गए। पुलिस का उद्देश्य तस्करी नेटवर्क की सप्लाई चेन को तोड़ना है।