{"_id":"6b041f4a68293a7cc30d6f73","slug":"4965-kg-of-opium-dropped-by-drone-seized-amritsar-news-c-75-1-spkl1048-101547-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: ड्रोन से गिराई 4.965 किलो अफीम जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: ड्रोन से गिराई 4.965 किलो अफीम जब्त
Mon, 23 Nov 2026 04:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 23 Nov 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे खालड़ा सेक्टर में ड्रोन के जरिये गिराई 4 किलो 965 ग्राम अफीम जब्त की गई है। यह खेप गांव माड़ी कंबोके में एक किसान के खेत से बरामद हुई। बीएसएफ और खालड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में इसे जब्त किया।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि यह नशीली खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिये भेजी गई थी। जांच अधिकारी जगरूप सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों पर एनडीपीएस, आर्म्स और एयरक्राफ्ट एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब ड्रोन के जरिये सीमा पार से नशा भेजने वाले नेटवर्क की पहचान करने में जुटी है।