पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar airport issue advisory on July 2 Baba Jawand Singh death anniversary

Amritsar: दो जुलाई को एयरपोर्ट आने वाले यात्री रखें अतिरिक्त समय, बाबा जवंद सिंह की बरसी पर आएगी लाखों की संगत

Mon, 29 Jun 2026 09:17 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 29 Jun 2026 09:17 AM IST
सार

एडवाइजरी के अनुसार, यात्रियों को अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करनी चाहिए। उन्हें हवाई अड्डे पहुंचने के लिए सामान्य दिनों की तुलना में पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर निकलना चाहिए। इससे यातायात के कारण किसी भी यात्री की उड़ान नहीं छूटेगी।

विज्ञापन
Amritsar airport issue advisory on July 2 Baba Jawand Singh death anniversary
amritsar airport - फोटो : फाइल

विस्तार

श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे अमृतसर की तरफ से 2 जुलाई को बाबा जवंद सिंह की बरसी के मद्देनजर यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। 
विज्ञापन


हवाई अड्डे परिसर स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित होने वाले धार्मिक समागम में लगभग छह से सात लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए हवाई अड्डे तक आने वाले मार्गों पर भारी यातायात दबाव रहने की आशंका है।
विज्ञापन


एडवाइजरी के अनुसार, यात्रियों को अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करनी चाहिए। उन्हें हवाई अड्डे पहुंचने के लिए सामान्य दिनों की तुलना में पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर निकलना चाहिए। इससे यातायात के कारण किसी भी यात्री की उड़ान नहीं छूटेगी। यात्रियों से यह भी कहा गया है कि वे चेक-इन, सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी करें। इसके लिए उन्हें निर्धारित समय से काफी पहले हवाई अड्डे पहुंचना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई अड्डा प्रशासन ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से यातायात पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। धार्मिक आयोजन के दौरान यातायात और हवाई सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से जारी रखा जा सके। इसके लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई है। यात्रियों और श्रद्धालुओं को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed