Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Shiromani Gurudwara parbandhak committee election today President office-bearers elected all update

एडवोकेट हरजिंदर धामी बने एसजीपीसी प्रधान: सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, छठी बार मिली सेवा की जिम्मेदारी

Fri, 20 Nov 2026 12:36 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Fri, 20 Nov 2026 12:36 PM IST
सार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सिख समुदाय की सबसे बड़ी धार्मिक प्रबंधन संस्थाओं में शामिल है। इसके अधीन श्री हरिमंदिर साहिब सहित पंजाब और अन्य राज्यों के कई ऐतिहासिक गुरुद्वारों का प्रबंधन, शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल और धर्म प्रचार से जुड़ी गतिविधियां संचालित होती हैं। हरजिंदर धामी ने छठी बार कमेटी की कमान संभाली है।

विज्ञापन
Amritsar Shiromani Gurudwara parbandhak committee election today President office-bearers elected all update
हरजिंदर सिंह धामी बने एसजीपीसी प्रधान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वार्षिक चुनाव में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को लगातार छठी बार कमेटी का प्रधान चुना गया है।

विज्ञापन


एसजीपीसी मुख्यालय स्थित तेजा सिंह समुद्री हाल में आयोजित जनरल इजलास के दौरान उन्हें सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इस तरह धामी ने लगातार छठी बार इस महत्वपूर्ण धार्मिक संस्था की जिम्मेदारी संभाली है।
विज्ञापन




हरजिंदर सिंह धामी ने लगातार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर आभार जताते हुए कहा कि सर्वसम्मति से मिली सेवा जिम्मेदारी को और बढ़ा देती है। उन्होंने गुरु साहिब, एसजीपीसी सदस्यों और शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि रघुजीत सिंह विरक, गुरबख्श सिंह खालसा और गुरप्रीत सिंह झब्बर सहित 11 सदस्यीय टीम चुनी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धामी ने कहा कि वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने के कारण आने वाला समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। एसजीपीसी शिक्षा और सरायों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। आईएएस, आईपीएस और न्यायिक अकादमियों के माध्यम से युवाओं को तैयार किया जा रहा है। विदेशों में यूबा सिटी और इंग्लैंड में सेवा केंद्रों तथा गुरुद्वारा साहिब के केंद्रों का विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने नशों के खिलाफ नगर कीर्तन, अमृत संचार और भगत रविदास जी की 650वीं जयंती पर सेमिनार व कीर्तन दरबार आयोजित करने की योजना बताई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और आरोपों की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार और गोलक चोरी के मामलों में कोई समझौता नहीं होगा। पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए वीजा, पंजाबी भाषा और चंडीगढ़ सहित विभिन्न मुद्दे भी उठाए जाएंगे।

एसजीपीसी के वार्षिक चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से पंथक हलकों में गतिविधियां चल रही थीं। प्रधान पद के लिए एडवोकेट धामी के अलावा बीबी जागीर कौर के नाम को लेकर भी चर्चा रही थी। हालांकि चुनाव से एक दिन पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने एसजीपीसी सदस्यों के साथ बैठक कर उनकी राय जानी थी। बैठक में सदस्यों ने प्रधान और अन्य पदाधिकारियों के चयन का अधिकार सुखबीर सिंह बादल को सौंप दिया था।


शुक्रवार को दोपहर 12 बजे शुरू हुए जनरल इजलास में प्रधान सहित वरिष्ठ उपप्रधान, कनिष्ठ उपप्रधान, महासचिव और अंतरिम कमेटी के 11 सदस्यों का चयन किया गया।

गौरतलब है कि एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी वर्ष 2021 से एसजीपीसी के प्रधान पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगातार पांच कार्यकाल पूरे करने के बाद अब छठी बार उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस बार के चुनाव के दौरान एसजीपीसी की लंबित आम चुनाव प्रक्रिया का मुद्दा भी चर्चा में रहा। संस्था के आम चुनाव वर्ष 2011 के बाद से नहीं हुए हैं। मौजूदा जनरल हाउस के सदस्य ही हर साल प्रधान और अन्य पदाधिकारियों का चयन करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed