Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Central government employees hold two-hour strike

Amritsar News: फर्द केंद्र कर्मचारियों ने दो घंटे की हड़ताल

Fri, 20 Nov 2026 04:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 20 Nov 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
Central government employees hold two-hour strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। इनलिस्टमेंट आउटसोर्स तालमेल कमेटी पंजाब के बैनर तले फर्द केंद्र के कर्मचारियों ने सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में हड़ताल की। यह हड़ताल पंजाब भर में दो घंटे तक चली।

यूनियन नेताओं ने बताया कि सरकार बाहरी स्रोत से नियुक्त कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। सरकार अपने वादे से मुकर गई है। सरकार ने सूचीबद्ध, बाहरी स्रोत से नियुक्त, ठेका आधारित और दैनिक वेतनभोगी कामगारों को पक्का करने का वादा किया था। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने टाल-मटोल की नीति नहीं छोड़ी, तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने चुनाव आचार संहिता से पहले जायज मांगों को पूरा करने की मांग की। यूनियन ने 23 नवंबर की अगली बैठक में स्थायी हल की उम्मीद जताई। अन्यथा 27 नवंबर को धूरी में बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटेंगे। मौके पर देवी शरण, अमृतपाल सिंह, हरनूर सिंह, सतनाम सिंह, प्रदीप सिंह, कंवलजीत सिंह, जसविंदर सिंह, हरदीप कुमार और हरीश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed