{"_id":"6aabb624123e325f830a5c9c","slug":"ardas-for-pm-narendra-modi-at-sri-harmandir-sahib-mp-satnam-singh-sandhu-in-amritsar-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के लिए श्री हरमंदिर साहिब में अरदास: अमृतसर पहुंचे सांसद सतनाम सिंह संधू ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के लिए श्री हरमंदिर साहिब में अरदास: अमृतसर पहुंचे सांसद सतनाम सिंह संधू ने टेका माथा
Thu, 17 Sep 2026 03:13 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 17 Sep 2026 03:13 PM IST
सार
सिख समुदाय और पंजाब के संदर्भ में प्रधानमंत्री के कार्यकाल का जिक्र करते हुए संधू ने कहा कि सिख गुरुओं की शताब्दियां देश-विदेश में मनाई गईं और छोटे साहिबजादों की शहादत की याद में ‘वीर बाल दिवस’ की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
सांसद सतनाम सिंह संधू श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे।
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने श्री हरिमंदिर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब में माथा टेका। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और चढ़दी कला के लिए अरदास की। इस दौरान उन्होंने सिख संगत, संत समाज, निहंग सिंहों और एसजीपीसी सदस्यों के साथ सुखमनी साहिब के पाठ और कीर्तन दरबार में भी भाग लिया।
संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशभर में सेवा पखवाड़ा और ‘सेवा संकल्प मुहिम’ शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि गुरु रामदास जी की पावन नगरी अमृतसर और श्री हरिमंदिर साहिब से इस अभियान की शुरुआत करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने संगत के चरणों की सेवा, संतों के जोड़ों की सेवा, लंगर और सफाई सेवा में हिस्सा लेने की बात कही।
सिख समुदाय और पंजाब के संदर्भ में प्रधानमंत्री के कार्यकाल का जिक्र करते हुए संधू ने कहा कि सिख गुरुओं की शताब्दियां देश-विदेश में मनाई गईं और छोटे साहिबजादों की शहादत की याद में ‘वीर बाल दिवस’ की शुरुआत हुई। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में हुई कानूनी कार्रवाई का भी उल्लेख किया और कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाए गए।
विज्ञापन
किसानों के मुद्दे पर बातचीत के दरवाजे खुले
रेल रोको आंदोलन को लेकर संधू ने कहा कि केंद्र सरकार के दरवाजे किसान भाइयों के लिए हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले भी किसान नेताओं से बातचीत कर चुके हैं और आगे भी किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संवाद को तैयार हैं। उन्होंने किसान, पंजाब सरकार और केंद्र के बीच बातचीत से समस्याओं का समाधान निकालने पर जोर दिया।