{"_id":"6a72e4c0509daa633a05eb15","slug":"breakthrough-for-amritsar-police-consignment-arrived-via-drone-two-accused-arrested-with-heroin-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस को सफलता: ड्रोन के जरिए आई थी खेप, दस किलो हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस को सफलता: ड्रोन के जरिए आई थी खेप, दस किलो हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 05 Aug 2026 12:53 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:53 PM IST
सार
एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सीमापार संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के संपर्क में थे और हेरोइन की खेप को आगे सप्लाई करने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हेरोइन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर देहात पुलिस ने सीमापार नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 किलो हेरोइन बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों को अमृतसर देहात क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान काबू किया गया। एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सीमापार संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के संपर्क में थे और हेरोइन की खेप को आगे सप्लाई करने की तैयारी में थे। इस मामले में घरिंडा थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हेरोइन की खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के दौरान आरोपियों के आगे और पीछे के सभी संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने कहा कि सीमापार नशा तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नशे की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।