{"_id":"6ae4851d45065649130276fb","slug":"c-zone-youth-festival-begins-at-gndu-amritsar-news-c-59-1-asr1004-119987-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: जीएनडीयू में सी-जोन युवा महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: जीएनडीयू में सी-जोन युवा महोत्सव का आगाज
Fri, 30 Oct 2026 05:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
श्री अमृतसर साहिब के 450वें स्थापना वर्ष को समर्पित है महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
पहली नवंबर तक चलेगा
अमृतसर। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू) में शुक्रवार को तीन दिवसीय सी-जोन युवा महोत्सव का आगाज हुआ। यह महोत्सव श्री अमृतसर साहिब के 450वें स्थापना वर्ष को समर्पित है। इसमें विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी संगीत, रंगमंच, साहित्य और ललित कलाओं से जुड़ी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
विश्वविद्यालय के उप-कुलपति करमजीत सिंह के नेतृत्व में यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। साथ ही, पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजना भी इसका लक्ष्य है। महोत्सव का उद्घाटन विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार राजेश कालिया ने किया। इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग के निदेशक अमनदीप सिंह ने मुख्य अतिथि और प्रतिभागियों का स्वागत किया। पहले दिन वेशभूषा परेड, मिमिक्री, माइम और नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। लघु फिल्म, स्किट और एकांकी सहित कई अन्य स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं। सी-जोन युवा महोत्सव पहली नवंबर तक जारी रहेगा। आगामी दिनों में लोक एवं शास्त्रीय संगीत, नृत्य और साहित्यिक गतिविधियां होंगी। रंगमंच और ललित कलाओं से संबंधित प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। समूह शबद गायन, रंगोली, पोस्टर निर्माण और मेहंदी जैसी स्पर्धाएं भी आयोजित होंगी।