फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Attempted robbery of textile merchant in Amritsar victim shot in leg police apprehend four suspects

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी से लूट का प्रयास: पैर में गोली मारी, पुलिस ने देर रात दबोचे चार आरोपी

Thu, 15 Oct 2026 11:41 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Thu, 15 Oct 2026 11:41 AM IST
सार

गिरफ्तार चारों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वे थाना सुल्तानविंड क्षेत्र समेत कई अन्य इलाकों में भी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन
Attempted robbery of textile merchant in Amritsar victim shot in leg police apprehend four suspects
मामले की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के शिवाला इलाके में बुधवार देर रात एक कपड़ा व्यापारी विशाल भाटिया से पैसों का बैग लूटने का प्रयास किया गया। इस दौरान लुटेरों ने गोली चला दी, जो व्यापारी के पैर में लगी। इससे वह घायल हो गए। 
विज्ञापन


वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए देर रात ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ मॉडल, गुरप्रीत सिंह, दमनप्रीत सिंह और राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चारों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वे थाना सुल्तानविंड क्षेत्र समेत कई अन्य इलाकों में भी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस इन घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यूके में बैठे अपराधी के लिए नंबर मुहैया करवाने वाला भी गिरफ्तार 
पुलिस कमिश्नर हरमन बीर सिंह गिल ने बताया कि एक अन्य आरोपी यादविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह यूके में बैठे युवराज नाम के अपराधी को अलग-अलग मोबाइल नंबर मुहैया करवाता था। विदेश में बैठा युवराज लोगों को धमकी भरे फोन करके रंगदारी मांगता था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और आरोपियों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है। जल्द ही यूके में बैठे आरोपी को भी भारत लाने का प्रयास किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed