फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   heroin seized in Amritsar Separate operations by BSF police along border two smugglers arrested

अमृतसर में सात किलो हेरोइन बरामद: सीमा पर बीएसएफ और पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2026 10:29 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Fri, 23 Oct 2026 10:29 AM IST
सार

दोनों ही मामलों में पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से हेरोइन की खेप गिराई गई थी। बीएसएफ की ओर से सर्च अभियान में एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ। पैकेट से 6.581 किलो हेरोइन मिली।

विज्ञापन
heroin seized in Amritsar Separate operations by BSF police along border two smugglers arrested
हेरोइन - फोटो : फाइल

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ और पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में सात किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की। इसके साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से हेरोइन की खेप गिराई गई थी।
विज्ञापन


जानकारी बीएसएफ की 100वीं बटालियन की जी कंपनी के कमांडर इंस्पेक्टर आर. राजेश चंद को सूचना मिली थी कि खेतों में सीमा पार से ड्रोन के जरिए कुछ गिराया गया है। इसी के तहत बीएसएफ की ओर से सर्च अभियान चलाया। जवानों ने तलाशी के दौरान एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया। पैकेट का वजन करने पर उसमें से 6.581 किलोग्राम हेरोइन मिली। हेरोइन के साथ पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई।
विज्ञापन


वहीं दूसरी कार्रवाई में घरिंडा थाना पुलिस ने 500 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम लछमन सिंह निवासी खासा और हरजीत सिंह उर्फ गोल्फी निवासी खासा है। पुलिस के अनुसार, एएसआई गुरजिंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की इसी दौरान उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और इनसे मौके पर 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed