{"_id":"69dc6bb873376caaa704f56a","slug":"injections-and-tobacco-found-in-bag-in-golden-temple-area-enraged-crowd-beats-two-youths-amritsar-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: गोल्डन टेंपल क्षेत्र में बैग से मिले इंजेक्शन और तंबाकू, भड़के लोगों ने दो युवकों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Viral Video: गोल्डन टेंपल क्षेत्र में बैग से मिले इंजेक्शन और तंबाकू, भड़के लोगों ने दो युवकों को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार
दीवान हाल के बाहर मौजूद कुछ युवकों ने दो लोगों को रोककर उनके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामान मिलने पर वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
युवकों को पीटता आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर में गोल्डन टेंपल स्थित मंजी साहिब दीवान हॉल के बाहर दो युवकों के बैग से इंजेक्शन, तंबाकू और बीड़ी मिली। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ युवक भड़क गए और दोनों के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार दीवान हाल के बाहर मौजूद कुछ युवकों ने दो लोगों को रोककर उनके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामान मिलने पर वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद कई युवक इकट्ठा हो गए और दोनों को घेरकर उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब डेढ़ मिनट के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक, जिसके सिर पर लाल रुमाल बंधा है, दोनों युवकों से सवाल-जवाब करता है और इसी दौरान उन्हें थप्पड़ मारता है। वहीं अन्य युवक उनके बैग की तलाशी लेते और सामान दिखाते नजर आते हैं। वीडियो में दोनों युवक खुद को निर्दोष बताते हुए कहते हैं कि वे नशा नहीं करते।
घटना के दौरान आसपास खड़े लोग भी टिप्पणी करते सुनाई देते हैं और माहौल लगातार गरमाता दिखाई देता है। वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में दोनों युवकों पर मोबाइल चोरी का आरोप भी लगाया गया है।
फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीडियो के आधार पर संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन