{"_id":"6a9e681e84548d5ba305e63b","slug":"drug-and-arms-smuggling-network-in-amritsar-15-pistols-and-five-kg-of-heroin-seized-two-arrested-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में नशा-हथियार तस्करी नेटवर्क पर वार: 15 पिस्तौल और पांच किलो हेरोइन बरामद, दो आरोपी भी धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में नशा-हथियार तस्करी नेटवर्क पर वार: 15 पिस्तौल और पांच किलो हेरोइन बरामद, दो आरोपी भी धरे गए
Mon, 07 Sep 2026 01:08 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:08 PM IST
सार
थाना घरिंडा में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हथियार और हेरोइन की सप्लाई के स्रोत के साथ ही आगे सप्लाई किए जाने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर जिला देहात पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 अवैध पिस्तौल और पांच किलो हेरोइन बरामद की है।
आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। हैंडलरों के निर्देश पर आरोपियों को अवैध हथियार और नशे की खेप मिलती थी, जिसे आगे सप्लाई किया जाता था।
मामले में थाना घरिंडा में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हथियार और हेरोइन की सप्लाई के स्रोत के साथ ही आगे सप्लाई किए जाने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
जांच में आरोपियों के विदेशी हैंडलरों से संपर्क और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।