{"_id":"69acfb19a58e8f0ef6029f79","slug":"flights-to-dubai-london-and-birmingham-from-amritsar-airport-cancelled-due-to-west-asia-crisis-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis: अमृतसर एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द, दुबई, लंदन और बर्मिंघम की फ्लाइट कैंसिल, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West Asia Crisis: अमृतसर एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द, दुबई, लंदन और बर्मिंघम की फ्लाइट कैंसिल, यात्री परेशान
Sun, 08 Mar 2026 09:59 AM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:59 AM IST
सार
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और कतर एयरवेज की कुछ उड़ानों पर भी असर पड़ा है। कई उड़ानें या तो रद्द की गईं या उनका संचालन स्थगित कर दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
amritsar airport
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भी कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़े सैन्य तनाव और कुछ देशों के हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अमृतसर से खाड़ी और यूरोप के लिए संचालित कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें दुबई, शारजाह और दोहा रूट की उड़ानें भी प्रभावित हुईं। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक एयरलाइनों ने सुरक्षा कारणों से इन सेवाओं को अस्थायी रूप से रद्द किया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और कतर एयरवेज की कुछ उड़ानों पर भी असर पड़ा है। कई उड़ानें या तो रद्द की गईं या उनका संचालन स्थगित कर दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
रद्द हुई प्रमुख उड़ानों में दुबई-अमृतसर, अमृतसर-शारजाह, शारजाह-अमृतसर, अमृतसर-दुबई, लंदन-अमृतसर और अमृतसर-बर्मिंघम जैसी अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शामिल बताई जा रही हैं।
उड़ानें रद्द होने के कारण कई यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। संबंधित एयरलाइनों ने प्रभावित यात्रियों को रिफंड या अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।