फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   1 kg 930 grams of heroin and two pistols recovered

Amritsar News: एक किलो 930 ग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद

Sun, 25 Oct 2026 05:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 25 Oct 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
1 kg 930 grams of heroin and two pistols recovered
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये मंगवाई गई थी खेप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अटारी क्षेत्र में पुलिस ने एक किलो 930 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके साथ ही, डाओके सीमा चौकी के पास सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजी गईं दो पिस्तौल भी जब्त की हैं।

पुलिस के मुताबिक, हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये मंगवाई गई थी। थाना घरिंडा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मौके से हेरोइन की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी मिली है। पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक मेजर सिंह अपनी टीम के साथ घरिंडा चौक में गश्त पर थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये मंगवाई गई हेरोइन की खेप अटारी गांव के पास खेतों में पड़ी है। इसके बाद मौके पर तलाशी ली गई। वहां से एक किलो 930 ग्राम का पैकेट बरामद हुआ। जांच में इस पैकेट में एक किलो 276 ग्राम हेरोइन पाई गई। वहीं सीमा सुरक्षा बल की 181वीं बटालियन की ए कंपनी को ड्रोन से हथियार भेजे जाने की सूचना मिली थी। तलाशी अभियान के दौरान दो 9x19 एमएम जिगाना पिस्तौल और दो मैगजीन मिलीं। बरामद मैगजीन टूटी हुई हालत में थीं। इस संबंध में थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed