फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Keep saying for twenty days that nobody's government should be formed, we will form an alliance - Bhagwant Mann

बीस दिनों तक कहते रहे, किसी की सरकार नहीं बननी, हम गठजोड़ कर लेंगे - भगवंत मान

Sun, 13 Mar 2022 10:10 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:10 PM IST
विज्ञापन
Keep saying for twenty days that nobody's government should be formed, we will form an alliance - Bhagwant Mann
अमृतसर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की पारंपरिक पार्टियों के लोग बीस दिन तक सरकार बनाने के सपने देखते रहे और कहते रहे, यहां किसी की भी सरकार नहीं बननी। हम इसके साथ गठजोड़ कर लेंगे, उसके साथ गठजोड़ कर लेंगे। लेकिन 20 फरवरी को पंजाब के लोग एकजुट हो गए उन्होंने पासा पलट दिया। 10 मार्च को निकले नतीजों में पंजाबी जीत गए। मान ने यह बात रविवार को किचलु चौक से क्रिस्टल चौक तक निकाले पार्टी के रोड शो के दौरान कही। मान ने कहा कि हम पुलिस को तंग नहीं करेंगे और पुलिस से पुलिस का काम लेंगे।
विज्ञापन

भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर जहां पंजाब के लोगों को बधाई दी, वहीं आप में विश्वास दिखाने पर धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को हुए मतदान से लेकर 10 मार्च शाम तक पंजाब की पारंपरिक पार्टियों के लोग एक दूसरे का दिल बहलाते रहे। यह कहते रहे कि यहां किसी की भी सरकार नहीं बननी। कुछ नेता इसके साथ-उसके साथ गठजोड़ किए जाने की बात करते रहे। मगर 10 मार्च को नतीजे आने के बाद उन्हें (विरोधी पार्टियों को) पता चला कि पंजाब के लोग में इकट्ठा हो गए और पंजाब के लोग जीत गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पहले दिन से ही काम शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के 122 लोगों की सुरक्षा कम करके 403 कर्मचारी वापस थानों में भेज दिए गए हैं। पहले नेता लोगों को अपनी रक्षा के लिए ठीकरी पहरा देने को कहते थे, मगर लीडरों के घरों के बाहर पुलिस पहरा लगाकर बैठती थी। हम पुलिस को तंग नहीं करेंगे और पुलिस से पुलिस का काम लेंगे। किसी भी सरकारी दफ्तर में मुख्यमंत्री की फोटो नहीं, बल्कि शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान ने कहा कि आप के राष्ट्रीय कनवीनर केजरीवाल ने मतदान से पहले ही एक प्रोग्राम में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की दोनों सीटों पर हार की बात लिखकर दी थी। मैंने भी पांचों बादलों के हारने की बात कही थी। यह तो वो बात हो गई। जब वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हारने पर कहते हैं कि पाकिस्तान हार गया, तो इसके जवाब में पाकिस्तान कहता कि इंडिया कौन सा जीत गया। अब एक दूसरे को हार गया-हार गया कहते हैं। असल में वे लोग हारे नहीं, बल्कि पंजाब के लोग जीते हैं।

उन्होंने कहा कि 16 मार्च को शपथ समागम राजभवन या महलों में नहीं, बल्कि शहीदों के गांव खटखड़ कलां में होगा। इसके लिए सभी पंजाबी आमंत्रित हैं। इस शपथ समागम में आप सभी ने बसंती रंगों की पगड़ी पहन कर आना है और भगत सिंह की सोच को सलाम करना है। शहीद भगत सिंह के सपने की आजादी को घर-घर पहुंचाने की शपथ लेनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed