फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Police issues lookout circular against Bikram Singh Majithia

Amritsar: बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पंजाब पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर, विदेश यात्रा पर रोक

Mon, 01 Jun 2026 09:46 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Akash Dubey Updated Mon, 01 Jun 2026 09:46 PM IST
सार

पंजाब पुलिस ने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया। अब वे बिना अनुमति विदेश नहीं जा सकेंगे। मजीठिया थाना प्रकरण में पुलिस-अकाली टकराव जारी है।

विज्ञापन
Punjab Police issues lookout circular against Bikram Singh Majithia
बिक्रम सिंह मजीठिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पंजाब पुलिस की ओर से लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करवाया गया है। इस कार्रवाई के बाद अब मजीठिया बिना संबंधित एजेंसियों की अनुमति के देश से बाहर यात्रा नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और इमिग्रेशन चेक पोस्टों पर मजीठिया के संबंध में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यदि वह विदेश जाने का प्रयास करते हैं तो संबंधित एजेंसियों को इसकी सूचना दी जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब मजीठा थाना प्रकरण में पुलिस और अकाली दल के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस पहले ही इस मामले में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी भी कर रही है।

विज्ञापन

उधर, अकाली दल के नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है, जबकि पुलिस का कहना है कि सभी कदम कानूनी प्रक्रिया के तहत उठाए जा रहे हैं। फिलहाल लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद मजीठिया की कानूनी और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed