फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three smugglers arrested, three kg heroin recovered

Amritsar News: तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन किलो हेरोइन बरामद

Tue, 01 Sep 2026 06:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 01 Sep 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested, three kg heroin recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त अभियान में तीन अलग-अलग मामलों में तस्करी के तीन आरोपियाें को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से कुल तीन किलो हेरोइन बरामद हुई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं। जांच में सामने आया है कि ये आरोपी सीमा पार के तस्करों के संपर्क में थे। वे ड्रोन के जरिये हेरोइन की खेप मंगवाते थे। पहले मामले में, बीएसएफ की 181वीं बटालियन ने बीओपी पुलमोरन क्षेत्र से 578 ग्राम हेरोइन बरामद की। यह हेरोइन एक पैकेट में मिली, जिसमें पैकिंग सामग्री भी थी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में, बीओपी महावा क्षेत्र से सुखदयाल सिंह निवासी अटारी और हरदेव सिंह निवासी नेष्टा को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 591 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन, 1120 रुपये नकदी और एक प्लेटिना मोटरसाइकिल मिली। तीसरे मामले में, सीआईए टीम को गश्त के दौरान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी मोडे के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे पकड़ा और तलाशी में उसके पास से 2 किलो हेरोइन बरामद हुई। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed