{"_id":"6aacc91aa0b4f42b2d0424c2","slug":"blood-found-inside-home-in-canada-indian-origin-man-arrested-charged-with-murder-of-live-in-partner-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में घर के भीतर खून: भारतीय मूल के मनदीप सिंह पर लिव इन पार्टनर की हत्या का आरोप, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा में घर के भीतर खून: भारतीय मूल के मनदीप सिंह पर लिव इन पार्टनर की हत्या का आरोप, गिरफ्तार
Fri, 18 Sep 2026 10:46 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
Published by: Nivedita
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:46 AM IST
सार
41 वर्षीय मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर सेकंड-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक वारदात के समय मृतका के बच्चे और उसकी मां घर में मौजूद थी। जांच लंदन पुलिस की मेजर क्राइम सेक्शन को सौंप दी गई। पुलिस ने इसे फेमिसाइड जांच के तौर पर लिया है।
विज्ञापन
कनाडा में हत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
कनाडा के ओंटारियो प्रांत के लंदन शहर में एक भारतीय मूल के युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। चेल्टन रोड स्थित एक घर में महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से उसके साथी 41 वर्षीय मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर सेकंड-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक वारदात के समय मृतका के बच्चे और उसकी मां घर में मौजूद थी।
विज्ञापन
जांच लंदन पुलिस की मेजर क्राइम सेक्शन को सौंप दी गई। पुलिस ने इसे फेमिसाइड जांच के तौर पर लिया है।
हाल के महीनों में भारतीय मूल के लोगों से जुड़े हत्या के कई मामले कनाडा में सामने आए हैं। दिसंबर 2025 में टोरंटो में 30 वर्षीय हिमांशी खुराना मृत मिली थीं। पुलिस ने बाद में उनके परिचित अब्दुल गफूरी, 32 को प्रथम-डिग्री हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी अगस्त 2026 में हुई। जुलाई 2026 में पंजाब के समराला क्षेत्र की 23 वर्षीय दमनप्रीत कौर की एडमंटन में मौत हुई। पुलिस ने उनके 22 वर्षीय साथी रितेश कुमार को सेकंड-डिग्री मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया और मामले को अंतरंग साथी की हत्या बताया। दमनप्रीत करीब पांच वर्ष पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई थीं।
विज्ञापन
इसी जुलाई में टोरंटो में पंजाब मूल की 26 वर्षीय नवनीत कौर की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने ब्रैम्पटन निवासी 37 वर्षीय शरणजीत सिंह को गिरफ्तार कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने इसे लक्षित हमला बताया, हालांकि उपलब्ध रिपोर्टों में इसे वैवाहिक हिंसा का मामला नहीं बताया गया।
नवंबर 2025 में लुधियाना से कनाडा गई 30 वर्षीय मंदीप कौर की ब्रिटिश कोलंबिया में जली हुई कार में मौत के मामले में उनके 24 वर्षीय देवर पर सेकंड-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया था। वह घटना भी पहले सड़क हादसा समझी गई थी। मंदीप करीब छह साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई थीं और शादी को करीब सात महीने हुए थे।